फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   10 people, including adolescent and elderly, died from Corona, 382 new infected

कोरोना से किशोर व बुजुर्ग समेत 10 लोगों ने तोड़ा दम, 382 नए संक्रमित

Fri, 07 May 2021 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
10 people, including adolescent and elderly, died from Corona, 382 new infected
जिले में कोरोना का कहर जारी है और अब किशोरों पर भी अटैक कर रहा है। शुक्रवार को जिले में 17 साल के किशोर समेत 10 संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि जिले में शुक्रवार को 382 नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 237 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। बता दें कि जिले में कुल मौत का आंकड़ा 290 तक पहुंच गया है। अप्रैल में 30 दिनों में 85 मौतें हुई थी लेकिन मई के सात दिनों में 83 मौत हो चुकी हैं। ये ही नहीं इन सात दिनों में 2358 केस मिल चुके हैं। जिले में अभी 2977 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद में 105, टोहाना में 23, रतिया में 38, भट्टू में 80, बड़ोपल में 43, भूना में 49 तथा जाखल में 36 नए मरीज मिले हैं। फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी युवक, गीता कॉलोनी निवासी युवक, वन विभाग कर्मचारी, जगजीवनपुरा और तहसील चौक निवासी युवक, अग्रवाल कॉलोनी निवासी बुजुर्ग, भट्टू रोड निवासी युवती, शेखुपुर दड़ोली निवासी दो भाई, एमसी कॉलोनी निवासी बुजुर्ग, कोर्ट परिसर में दंपती व एक वर्षीय बच्चा, लाजपत नगर में एक ही घर से दो महिलाएं, नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड का सफाईकर्मी, गांव दरियापुर में दंपती, फतेहाबाद के एमसी कॉलोनी और जवाहर चौक निवासी युवक, सूर्या इंकलेव में मां-बेटा, शक्ति नगर में कम्यूनिटी हॉल में एक ही परिवार के तीन लोग, गांव टिब्बी में मां-बेटा, गांव खजूरी जाटी में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इन संक्रमितों की हुई मौत
टोहाना निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की होम आइसोलेशन में मौत।
गांव किरढ़ान निवासी 95 वर्षीय बुजुर्ग की भट्टूकलां स्वास्थ्य केंद्र में मौत।
फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी 17 वर्षीय किशोर की अग्रोहा मेडिकल में मौत।
फतेहाबाद निवासी 32 वर्षीय युवती नागरिक अस्पताल में मौत।
फतेहाबाद के हुडा सेक्टर तीन निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निजी अस्पताल में मौत।
गांव खाबड़ाकलां निवासी बुजुर्ग की फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में मौत।
रतिया चुंगी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की नागरिक अस्पताल में मौत।
रतिया निवासी 33 वर्षीय महिला की रतिया नागरिक अस्पताल में मौत।
भट्टू निवासी 55 वर्षीय महिला की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत।
गांव दरियापुर निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग की नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में मौत।
सात दिन में हुई मौतें व संक्रमित मिले
दिन संक्रमित मिले मौतें
1 291 6
2 216 13
3 356 11
4 377 19
5 282 9
6 454 15
7 382 10
एंटीजन सैंपलिंग में 119 लोग संक्रमित मिले
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को एंटीजन सैंपल लिए गए। 510 लोगों के एंटीजन सैंपल लिए गए और जांच में 119 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा विभाग ने 940 आरटीपीसीआर सैंपल लिए हैं, इसकी रिपोर्ट दो दिन बाद तक आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4 4
फ्रंटलाइन वर्कर्स 5 2
18 से 44 920 0
45 से 59 535 342
60 साल से ऊपर 189 269
कोट
ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी कोरोना सैंपल को लेकर आगे आएं और जांच करवाएं। अगर समय रहते जांच करवाएंगे तो बीमारी का भी पता चल जाएगा और समय रहते उपचार शुरू हो जाएगा। लोगों से भी अपील है कि अगर कोई लक्षण दिखता है तो जांच जरूर करवाएं।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed