फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   10 people caught gambling in MP Rohi, 10 lakh rupees recovered

Fatehabad News: एमपी रोही में जुआ खेलते 10 लोगों को पकड़ा, 10 लाख रुपये बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
10 people caught gambling in MP Rohi, 10 lakh rupees recovered
फतेहाबाद। गांव मोहम्मदपुर रोही में सीआईए ने एक मकान के पास छापा मारकर 10 लोगों को 10 लाख 19 हजार की जुआ राशि के साथ पकड़ा है। पकड़े गए लोग फतेहाबाद, रतिया, भूना और हिसार के शामिल हैं। सदर थाना में पकड़े गए रतिया निवासी गौरव उर्फ गोल्डी, फतेहाबाद के शिव चौक निवासी राजीव उर्फ मिट्ठू, हिसार के गांव किनाला निवासी श्रवण, फतेहाबाद निवासी संजय, अशोक नगर निवासी नरेंद्र कुमार, भूना निवासी कृष्ण कुमार, फतेहाबाद के लाजपत नगर निवासी सुशील कुमार, नूरकी अहली निवासी विजय, फतेहाबाद के श्याम विहार निवासी अंकुश और रतिया निवासी रविदत्त के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सीआईए फतेहाबाद पुलिस टीम काजल हेड पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की गांव मोहम्मदपुर रोही के खेत में बने मकान के पास जुआ खेल रहे है। इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जुआ खेलते 10 लोगों को काबू कर लिया।
विज्ञापन


रतिया और टोहाना में भी पकड़ा जा चुका है बड़े स्तर पर जुआ
पुलिस पिछले 10 दिनों में बड़े स्तर पर जुआ खेलने वाले लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है। पहले रतिया में छापा मारकर करीब 12 लाख रुपये जुआ राशि बरामद की थी। टोहाना में एडीजीपी की टीम छापा मारकर आठ लोगों को 2.64 लाख की जुआ राशि बरामद कर चुकी है। इसके अलावा गांव ठुइयां में भी करीब तीन लाख रुपये की जुआ राशि बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed