फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   10 new petrol pumps will be built in the district

Fatehabad News: जिले में बनेंगे 10 नए पेट्रोल पंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
10 new petrol pumps will be built in the district
फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले में 10 नए पेट्रोल पंप बनने वाले हैं। इसके लिए पेट्रोल संचालकों ने वन विभाग से एनओसी के लिए आवेदन किया है। नए पेट्रोल पंप बनने से लोगों को फायदा होगा, खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाले पेट्रोल पंपों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन


फतेहाबाद में इस समय फतेहाबाद जिले में इस समय 140 पेट्रोल पंप हैं। इन पर औसतन प्रतिदिन डेढ़ लाख लीटर पेट्रोल व ढाई लाख लीटर डीजल की खपत होती है। अब 10 नए और पेट्रोल पंपों के लिए आवेदन आया है। इनमें एक सीएनजी पेट्रोल पंप भी लगना है। पेट्रोप पंप लगाने के लिए गई औपचारिकताओं को पूरा करना होता है, जिसमें दमकल विभाग, वन विभाग, स्थानीय प्रशासन से एनओसी लेनी होती है। वन विभाग के पास इस समय 10 पेट्रोल पंपों की एनओसी के लिए आवेदन हुए हैं, जिसकी विभाग की ओर से भौतिक जांच की जानी है।
विज्ञापन


यहां बनेंगे पेट्रोल पंप
वन विभाग के पास गांव सिंबलवाला, फतेहाबाद-भट्टूकलां रोड पर भट्टूकलां के पास, धांगड़ में सीएनजी पेट्रोल पंप, भूथनकलां से हसंगा रोड, फतेहाबाद से भूना रोड पर भूना, गांव अहरवां, रतिया शहर, गांव शहीदांवाली, लांबा व शक्कपुरा में पेट्रोल पंप बनाने के लिए आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------

फतेहाबाद में पेट्रोल पंपों के लिए एनओसी के लिए 10 आवेदन आए हैं। इनकी भौतिक जांच की जाएगी। पेट्रोल पंप बनाने के लिए अगर पेड़ काटने हैं, तो इसकी स्पेशल परमिशन लेनी होगी। इसके बाद ही एनओसी दी जाएगी।
-राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed