फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   10 new buses will be added to Fatehabad depot, making travel easier.

Fatehabad News: फतेहाबाद डिपो में 10 नई बसें बढ़ेंगी, सफर होगा सुगम

Sat, 25 Apr 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 25 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
10 new buses will be added to Fatehabad depot, making travel easier.
फतेहाबाद रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में खड़ी रोडवेज बसें। 
फतेहाबाद। जिला रोडवेज डिपो को जल्द ही 10 नई बसें मिलने वाली हैं। इन बसों के बेड़े में आने से लंबी दूरी के यात्रियों का सफर सुगम होगा। इसके अलावा अन्य रूटों पर परिवहन सुविधा बढ़ेगी। ये बसें जून के पहले सप्ताह तक फतेहाबाद पहुंचेंगी।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बसों के चेसिस पहले ही गुरुग्राम भेजे जा चुके हैं जहां उन पर बॉडी निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। निर्माण पूरा होने के बाद सभी बसें जिले में पहुंच जाएंगी। इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पासिंग, इंश्योरेंस, परमिट आदि पूरी होते ही इन्हें विभिन्न रूटों पर संचालित किया जाएगा। नई बसों के शामिल होने से कई रूटों पर सेवाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन

विशेष रूप से फतेहाबाद से चंडीगढ़, दिल्ली और हिसार जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान स्थिति में बसों की कमी के कारण यात्रियों को भीड़भाड़ और समय पर सेवा न मिलने जैसी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक नई बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी जिससे यात्रियों का सफर अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में रोडवेज बेड़े में हैं कुल 190 बसें

रोडवेज के पास फतेहाबाद बस डिपो व टोहाना सब डिपो में कुल 190 बसें हैं। इनमें से कुछ बसें ट्रेनिंग स्कूल भूना में चल रही हैं। इन बसों के आने से कुछ पुरानी बसें जो लंबें रूटों पर चल रही हैं उन्हें हटाकर लोकल रूटों पर चलाया जाएगा। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार इनमें से ज्यादातर बसें दिल्ली, चंडीगढ़ जैसे रूटों पर चलाई जाएंगी।




गुरुग्राम में जिले के लिए 10 नई रोडवेज बसें तैयार हो रही हैं, चेसिस पहले ही भेजी जा चुकी है। उम्मीद है कि जून माह के पहले सप्ताह तक ये बसें फतेहाबाद पहुंच जाएंगी। इनके आने के बाद इन्हें लंबे रूटों पर दौड़ाया जाएगा।

- सुमित कुमार, कर्मशाला प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed