फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   10 lakhs demanded in dowry, police registered a case

Fatehabad News: दहेज में मांगे 10 लाख, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Sun, 16 Mar 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
10 lakhs demanded in dowry, police registered a case
रतिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शिकायत पर दहेज के नाम पर 10 लाख रुपए मांगने और मार पिटाई करने के आरोप में सदर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मार पिटाई करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी वर्ष 2021 में शहर निवासी एक युवक दीपक के साथ शादी हुई। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने के लिए ताने मारने लगे कि तेरे मायके वालो ने हमे दहेज में कार नहीं दी जबकि आजकल तो गरीब से गरीब आदमी भी अपनी लड़की को दहेज में कार देता है। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग कार व सोने के गहने की मांग को लेकर मार-पिटाई वा गाली गालौज करते हैं। धमकी देते हैं कि अगर तेरे पिता ने हमारी मांग पूरी ना की तो मैं तुम्हे छोड़कर किसी अमीर लड़की से शादी कर लूंगा। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के डेढ़ साल बाद उसने बेटी दिव्यांशी को जन्म दिया तो उसके पति ने भाई को फोन कर कहा कि तुम्हारी बहन को लड़की पैदा हुई है इसलिए अब वह उसे नहीं रखेंगे।महिला ने बताया कि उसके बाद दोनों पक्षों की कई पंचायत हुई लेकिन उसके ससुराल के लोगों ने बिना दहेज के उसे बसाने से इंकार कर दिया।पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


ससुरालवालों ने महिला को घर से निकाला, 6 के खिलाफ केस दर्ज
रतिया। सदर पुलिस ने अदालत के आदेश पर क्षेत्र के एक गांव निवासी 26 वर्षीय महिला की शिकायत पर पंजाब के लुधियाना निवासी उसके ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ दहेज न देने पर मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर की है। पुलिस को दी शिकायत में 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी 2018 में पंजाब के लुधियाना निवासी जसवीर सिंह उर्फ जस्सी से हुई। विवाह के बाद उसके पति जसवीर ,सास रानो, जेठ राजविन्द्र, जेठानी रीना, देवर लखबीर, ननद कुलदीप कौर ने दहेज की मांग को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसका जेठ नशा बेचने का कारोबार करता है जिसके चलते वह कई बार जेल भी जा चुका है । महिला के अनुसार उसे भी नशा बेचने के लिए दबाव बनाया गया। दो बार उसका गर्भपात भी करवाया जा चुका है। मायके से छह लाख रुपये नहीं लाने पर ससुराल वालों ने उसके गले में रस्सी का फंदा डाल दिया और उसे जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर पड़ोसी घर आ गए और उसे उसके मायके छोड़ गए। सदर पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed