फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1 year imprisonment to three accused of molesting a girl

Fatehabad News: युवती से छेड़छाड़ के तीन दोषियाें को 1-1 साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
1 year imprisonment to three accused of molesting a girl
फतेहाबाद। न्यायिक दंडाधिकारी सविता कुमारी की अदालत ने स्कूटी पर सवार युवती का पीछा करके उससे छेड़छाड़ के तीन दोषियों को 1-1 साल की कैद व 1-1 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

इस मामले में 26 अगस्त 2018 को फतेहाबाद शहर पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर संदीप, संपत व राहुल के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में युवती की मां ने बताया था कि उपरोक्त युवक 2-3 दिन से स्कूटी पर सवार उसकी बेटी का बाइक पर पीछा करके उससे छेड़छाड़ कर रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए थे, जिसमें युवक युवती का पीछा करते दिखाई दे रहे थे। जांच के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को अदालत ने तीनों को 1-1 साल की कैद व 1-1 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed