{"_id":"65ed83f9492266a05404c927","slug":"fatehabad-the-driver-himself-caused-an-accident-in-the-truck-created-a-false-story-of-robbery-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: चालक ने खुद ट्रक का एक्सीडेंट किया, सीट पर मिर्च फेंककर झूठी रची 13.36 लाख रुपये लूट की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: चालक ने खुद ट्रक का एक्सीडेंट किया, सीट पर मिर्च फेंककर झूठी रची 13.36 लाख रुपये लूट की कहानी
Sun, 10 Mar 2024 03:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:27 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। राशि बरामद कर ली गई है। चालक बोला कि कर्जा उतारने के लिए झूठी कहानी रची थी, इतनी बड़ी रकम देखकर लालच आया था।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद में भूना रोड पर ट्रक चालक ने ही खुद एक्सीडेंट करके और फिर सीट पर मिर्च फेंककर 13.36 लाख रुपये लूट की झूठी कहानी बनाई थी। सदर थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में उसने खुलासा किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी चालक से 13 लाख 36 हजार रुपये की राशि भी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी चालक ने बताया कि उसने कर्जा उतारने के लिए ये कहानी रची थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मामले के मुताबिक सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि फतेहाबाद निवासी धीरज कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका ट्रक चालक गांव मताना निवासी राजेंद्र बतौर ट्रक चालक पिछले दो साल से हमारे पास लगा हुआ है। ट्रक चालक राजेंद्र फतेहाबाद से पंचकूला श्रीराम फुड पर गाड़ी खाली करने गया था।
विज्ञापन
श्रीराम फुड के पास हमारी 13 लाख 36 हजार रुपये की रकम रखी हुई थी। ट्रक चालक राजेंद्र जब वहां गाड़ी खाली करके वापस चलने लगा तो उसे श्रीराम फूड से आते समय वह रकम लाने के लिए बोल दिया। दूसरे ड्राइवर ने सूचना दी कि गाड़ी का गांव झलनिया फतेहाबाद के पास एक्सीडेंट हो गया है।
जब मौके पर पहुंचकर देखा कि गाड़ी एक पेड़ से टकराई हुई है और गाड़ी चालक गाड़ी से बाहर बैठा था। ट्रक चालक ने बताया कि दो बाइक सवार लोगों ने उसकी आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया जिसके कारण गाड़ी पेड़ से टकरा गई और पैसे छीन कर भाग गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक से पूछताछ की तो मामला समझ में आ गया।
इतनी बड़ी रकम देखकर आ गया था लालच
ट्रक चालक ने पुलिस पूछताछ में बताया की इतनी बड़ी रकम देख कर मेरे मन में लालच आ गया था और मेरे ऊपर काफी कर्जा चढ़ा हुआ था। मैंने सोचा कर्जा उतार दूंगा और लूट की झुठी कहानी बना दी। पुलिस ने ट्रक मालिक के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में मामला दर्ज ट्रक चालक से 13 लाख 36 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली है।