{"_id":"635eed76fdc5b65f46693c5b","slug":"fatehabad-election-of-ward-2-of-zilla-parishad-became-interesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: निवर्तमान चेयरमैन की पत्नी मैदान में, वार्ड 2 में बढ़ा सियासी पारा, गरमाएगा लोकल-बाहरी मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: निवर्तमान चेयरमैन की पत्नी मैदान में, वार्ड 2 में बढ़ा सियासी पारा, गरमाएगा लोकल-बाहरी मुद्दा
Mon, 31 Oct 2022 03:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह
कपिल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 31 Oct 2022 03:02 AM IST
सार
वार्ड में लोकल और बाहरी उम्मीदवार का मुद्दा गरमाएगा। वार्ड नंबर दो महिला के लिए आरक्षित है। इस वार्ड में फिलहाल पांच प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला से वोटों की अपील करने आई एक प्रत्याशी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद में जिला परिषद के 18 वार्डों में से फिलहाल सबसे अधिक सियासी पारा वार्ड नंबर दो में गरमाया हुआ है। निवर्तमान जिला परिषद चेयरमैन राजेश कस्वां ने जहां खुद वार्ड नंबर तीन से ताल ठोकी है, वहीं अपनी पत्नी सुनीता कस्वां को वार्ड नंबर दो से मैदान में उतार दिया है। महिला के लिए आरक्षित इस वार्ड में फिलहाल पांच प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं। हालांकि, वार्ड में लोकल और बाहरी उम्मीदवार का मुद्दा गर्माएगा क्योंकि निवर्तमान चेयरमैन का गांव भट्टू क्षेत्र में नहीं बल्कि जांडवाला सोतर है।
बता दें कि जिला परिषद के वार्ड नंबर दो से चुनाव लड़ने वालों में अभी तक मुख्य रूप से सुनीता कस्वां के अलावा गांव भट्टू निवासी पूजा भाल सिंह जांगड़ा, गांव मेहूवाला निवासी सुमन नरेश बांगड़वा, गांव भट्टू निवासी सरोज सिहाग और भट्टू मंडी निवासी इंद्रा खोथ का नाम सामने आया है। इनमें से अधिकांश प्रत्याशियों ने गांवों में डोर-टू-डोर जाकर जनसंपर्क अभियान भी शुरू किया हुआ है। संवाद
वार्ड नंबर दो में ये गांव हैं शामिल
वार्ड नंबर दो में 20 हजार से अधिक आबादी वाला गांव भट्टू, भट्टू मंडी, मेहुवाला, सुलीखेड़ा, शेखुपुर दड़ौली, बनावाली व ढांड शामिल हैं। इन गांवों के मतदाता जिला परिषद में किस्मत आजमा रही महिला दावेदारों में से किसी एक के सिर पर जीत का ताज रखने में मुख्य भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
वार्ड नंबर दो के गांवों में हैं काफी समस्याएं
वार्ड नंबर दो से जुड़े गांवों में पीने के पानी से लेकर पानी निकासी व गंदगी संबंधी काफी समस्याएं हैं। भट्टू क्षेत्र राजस्थान के साथ लगता बिरान एरिया है। ऐसे में यहां के लोगों को गर्मी के दिनों में पीने के पानी के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसके अलावा गांवों में नशे की बढ़ रही प्रवृत्ति भी पंचायत चुनावों में अहम मुद्दा बनी हुई है।
जिला परिषद से लेकर पंचायत चुनाव की सरगर्मियां बढ़ी हुई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद ही मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनने का मन बनाएंगे। -रमेश ढाका, निवासी, भट्टू
पंचायत चुनावों का बिगुल बज चुका है। वार्ड नंबर 2 में इस बार माहौल जबरदस्त बना हुआ है। यही उम्मीद करते हैं कि जो भी जीतेगा वो विकास कार्यों को सिरे चढ़ाएगा। -दिनेश कुमार, निवासी, भट्टू
हमारे भट्टू क्षेत्र को विकास की बड़ी दरकार है। लंबे समय से ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उम्मीद है कि अब पंचायत चुनाव संपन्न होने के साथ ही विकास के रास्ते खुलेंगे। -सतपाल कड़वासरा, निवासी, मेहूवाला