फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmers Returning Home are welcomed at Various Places

घर वापसी: दिल्ली से चलकर पंजाब लौट रहे किसानों का जींद में फूलों से स्वागत, लगाए दो प्रवेश द्वार  

Sat, 11 Dec 2021 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Dec 2021 01:01 PM IST
सार

जींद में खटकड़ टोल के पास चल रहा धरना सबसे बाद में समाप्त किया जाएगा। टोल कमेटी प्रधान सतबीर पहलवान ने कहा कि जींद के धरने से किसान सबसे बाद में उठेंगे। 

विज्ञापन
Farmers Returning Home are welcomed at Various Places
जींद में खुशी में नाचतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पिछले एक साल से दिल्ली बॉर्डरों पर धरना दे रहे किसान अपने घरों के लिए लौटना शुरू हो गए हैं। दिल्ली से चलकर पंजाब की ओर जाने वाले किसानों के बांगर की धरती जींद में स्वागत की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अभी एक-दो ट्रैक्टर खटकड़ टोल पर पहुंचे हैं। दोपहर बाद दिल्ली से लौट रहे किसानों की संख्या ज्यादा होगी। किसानों का स्वागत पुष्पा वर्षा से किया जाएगा। वहीं किसानों के स्वागत के लिए दो स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


खटकड़ टोल के पास चल रहा धरना सबसे बाद में समाप्त किया जाएगा। टोल कमेटी प्रधान सतबीर पहलवान ने कहा कि जींद के धरने से किसान सबसे बाद में उठेंगे। पंजाब के सभी किसानों के लौटने के बाद खटकड़ टोल पर एक बड़ी सभा बुलाई जाएगी। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत सहित कई बड़े नेता शिरकत करेंगे। इसके बाद धरना समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कितलाना टोल से आज हटेगा किसानों का धरना 

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भिवानी में एक साल से धरने पर बैठे किसान शनिवार को कितलाना टोल प्लाजा को खाली कर देंगे। शनिवार को भव्य समारोह के साथ धरने का समापन किया जाएगा। धरना स्थल पर ही आयोजित कार्यक्रम में खापों के प्रतिनिधियों और उन सब लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने किसान आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



धरने पर सेवादारों और नियमित रूप से आने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। किसान नेता ओमप्रकाश ने बताया कि यह धरना लगभग 1 साल से लगातार चलता रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर यह धरना शुरू किया गया था और अब संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर ही इसे स्थगित किया जा रहा है। भविष्य में भी स्थानीय किसान किसी मुद्दे के लिए लड़ाई लड़ने को हमेशा तैयार रहेंगे। भविष्य में जब भी संयुक्त किसान मोर्चा किसी भी बात का आह्वान करेगा तो उसके लिए क्षेत्र का हर एक किसान और मजदूर हमेशा खड़ा मिलेगा।

टीकरी बॉर्डर से नाचते गाते रवाना हुए किसान 

कृषि कानून रद्द होने के बाद टीकरी बॉर्डर से डीजे की धुनों पर नाचते गाते हुए किसान अपने घरों की तरफ लौटने लगे हैं। किसान अपने ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों को सजा कर अपने घरों की तरफ बढ़ रहे हैं। यातायात को सुचारू बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से जगह-जगह बैरिकेड लगा कर पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। टीकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड अगले दो-तीन दिनों में हटने की संभावना है। बहादुरगढ़ शहर के लोगों के साथ-साथ दिल्ली और हरियाणा की तरफ से आने जाने वाले वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed