फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmers removed from Gangaicha toll plaza

दिल्ली में बवाल के बाद रेवाड़ी में पुलिस ने किसानों को गंगायचा टोल प्लाजा से खदेड़ा

Wed, 27 Jan 2021 04:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Jan 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers removed from Gangaicha toll plaza
गंगायचा टोल प्लाजा पर पहुंचा पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा का असर किसान आंदोलन पर दिखने लगा है। बुधवार को रेवाड़ी-रोहतक गंगायचा टोल प्लाजा पर चार जनवरी से धरने पर बैठे किसानों को मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने खदेड़ दिया। 

विज्ञापन


किसानों ने विरोध किया तो सरकार के आदेश बताकर टोल को खाली करा दिया गया। यहां पर डीएसपी जमाल खान के नेतृत्व में भारी पुलिस बल टोल प्लाजा पर पहुंचा था। बता दें कि टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट की ओर से धरना दिया जा रहा था। यूनियन के जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि पुलिस ने जेल में डालने की धमकी देकर सभी को धरना स्थल से उठा दिया। प्रशासन की ओर से डराया जा रहा है। चार जनवरी से गंगायचा टोल प्लाजा फ्री चल रहा था।
विज्ञापन


दिल्ली में ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा का असर आंदोलन पर दिखना शुरू हो गया है। बुधवार सुबह हाईवे के पास 11 से अधिक पंचायतों की ओर से बैठक की गई। इस दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे 48 के मसानी बैराज पर चार जनवरी से धरने पर बैठे किसानों को 24 घंटे में हाईवे खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हाईवे खाली करने को लेकर बहस भी हुई, लेकिन पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। करीब 30 किमी. दूर हरियाणा-राजस्थान सीमा पर 13 दिसंबर से धरने पर बैठे किसानों के खिलाफ पेट्रोल पंप एसोसिएशन की ओर से मोर्चा खोल दिया गया। एसोसिएशन ने जय किसान आंदोलन के संयोजक एवं खेड़ा बॉर्डर पर किसानों का नेतृत्व कर रहे योगेंद्र यादव का पुतला जलाकर लाल किला पर हुई घटना का विरोध दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed