फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmers jammed the state highway in Hisar for a quarter of an hour due to non receipt of DAP

डीएपी की किल्लत: किसानों ने हिसार के हांसी में सवा घंटे स्टेट हाईवे पर लगाया जाम 

Mon, 08 Nov 2021 12:35 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, हांसी (हिसार)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, हांसी (हिसार) Published by: प्रमोद कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 12:35 PM IST
सार

खाद की कमी पर हिसार में भी किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने स्टेट हाईवे जाम कर दिया। सवा घंटे के बाद आश्वासन मिला। इसके बाद किसानों ने स्टेट हाईवे खोल दिया। खाद की कमी के कारण किसान पहले भी जाम लगा चुके हैं। प्रदेश में अब हालात यह हैं कि खाद को थानों में वितरित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Farmers jammed the state highway in Hisar for a quarter of an hour due to non receipt of DAP
हांसी में जाम लगाते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डीएपी खाद की किल्लत लगातार चल रही है, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को हांसी में किसानों ने खाद न मिलने पर रोड जाम कर दिया। हांसी में डीएपी खाद की किल्लत और किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। खाद की कमी को लेकर किसानों ने हांसी-हिसार रोड पर काली देवी मंदिर के पास  करीब सव घंटे तक जाम लगाकर अपना रोष जताया। इसके बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल पाया। मगर कृषि विभाग के अधिकारियों की तरफ से दो से तीन दिनों में खाद मिलने का आश्वासन जरूर मिला। ऐसे में किसानों को मायूस होकर बिना खाद के ही लौटना पड़ा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-भिवानी: जमीन के विवाद में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियारों से हत्या
विज्ञापन


अब जगी है कुछ आस
अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों में थोड़ी आस जरूर जगी है कि जल्द उन्हें खाद मिल जाएगी। डीएपी खाद को लेकर कई दिनों से मारामारी चल रही है। पर्याप्त खाद उपलब्ध न होने के कारण किसानों को दिक्कत हो रही है। ऐसे में सरकार व प्रशासन के प्रति किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। नतीजा यह है कि किसान आए दिन रोड जाम व भूख हड़ताल कर रहे है। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड़ ने पिछले दिनों खाद की किल्लत को लेकर तीन दिन तक लघु सचिवालय के सामने भूख हड़ताल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदामों पर की गई थी छापामारी
उसके बाद किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों व पुलिस बल के साथ मिलकर खाद की कालाबाजारी को रोकने को लेकर खाद के गोदामों पर छापेमारी भी की थी। जिस दौरान दो गोदामों में सैकड़ों कट्टे बिना रिकॉर्ड के पाए गए थे। उसके बाद अनाज मंडी चौकी व शेखपुरा पुलिस चौकी ने कृषि विभाग की शिकायत पर डीएपी के कट्टों को अपने कब्जे में लेकर दो फर्मों के खिलाफ मामला दर्ज भी किया था। एसडीएम डॉक्टर जितेंद्र अहलावत के प्रयासों से उस समय 9 हजार डीएपी के कट्टे मंगवा दिए गए थे। 


ये भी पढ़ें-हिसार: हांसी लघु सचिवालय के चारों तरफ पुलिस ने की बेरिकेडिंग, किसानों ने किया है घेराव का एलान

उसके बाद किसान शांत हो गए थे। मगर एक बार फिर किसानों ने डीएपी की किल्लत को लेकर रोड़ को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस बल भी पहुंच गया। जैसे ही जाम की सूचना किसान नेता दशरथ मलिक को लगी तो वह भी रोड़ जाम का समर्थन देने के लिए पहुंचे और किसानों को मलिक ने कहा कि आप लघु सचिवालय में हमारे प्रदर्शन में पहुंचें, ताकि आपकी आवाज को बुलंद किया जा सके। किसानों ने कहा कि अगर सरकार उन्हें खाद उपलब्ध नहीं करवा सकती है तो स्पष्ट मना कर दे। ताकि किसान असमंजस में न रहें और सरसों की बिजाई कर सकें। 

ये भी पढ़ें-बरगाड़ी बेअदबी मामला: राम रहीम से सुनारिया जेल में पूछताछ करने पहुंची पंजाब पुलिस 

सड़क के बीचोंबीच बैठे किसान
हर दिन की भांति सोमवार सुबह सैकड़ों की संख्या में पुरुष खाद लेने के लिए किसान खाद केंद्र पर पहुंच गए, लेकिन वहां उन्हें टोकन नहीं दिए गए। इससे किसान उग्र होकर हांसी-हिसार मार्ग के बीचोंबीच बैठ गए। किसानों ने बताया कि जब तक उन्हें डीएपी खाद नहीं मिलेगा, तब तक वे यहां से नहीं उठेंगे। मगर पुलिस व कृषि विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया। सुबह करीब 10 से लेकर सवा 11 बजे तक लगे जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। कृषि विभाग के एसडीओ जागीर सिंह ने बताया कि जल्द समस्या का हल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed