फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmers boycotted Award

किसानों ने अवार्ड का बहिष्कार किया

Wed, 09 Oct 2013 10:12 PM IST
गोहाना/सोनीपत/ब्यूरो
गोहाना/सोनीपत/ब्यूरो Updated Wed, 09 Oct 2013 10:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers boycotted Award
प्रदेश सरकार की ओर से पानीपत रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर और आटो मार्किट विकसित करने के लिए हुडा के सेक्टर-17 ए की जमीन के लिए अवार्ड सुनाने पहुंचे अधिकारियों के पास गांव गढ़ी उजाले खां और शहर का कोई किसान नहीं पहुंचा। किसानों ने अवार्ड सुनने का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


हुडा के कर्मचारी सेक्टर के लिए अधिग्रहण की जाने वाली जमीन के पास भी पहुंचे, लेकिन किसानों ने उन्हें अपनी जमीन में नहीं घुसने दिया।

किसानों ने लोकसभा में जमीन अधिग्रहण को लेकर नए कानून का हवाला देते हुए उसके हिसाब से मुआवजे की मांग की। उन्होेंने लोकसभा में पास बिल के अनुसार भुगतान नहीं करने पर जमीन में घुसने नहीं देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


हुडा की ओर से पानीपत रोड पर खानपुर मोड के पास की जमीन में ट्रांसपोर्ट नगर के नाम से सेक्टर-17 ए विकसित किया जाना है।

जब से सरकार द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर के नाम पर सेक्टर-17 ए के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है, उसी समय से किसान अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को हुडा के अधिकारी सोनीपत रोड स्थित रेस्ट हाउस में सेक्टर की जमीन के लिए किसानों को अवार्ड सुनाने पहुंचे। किसानों ने अवार्ड सुनने का बहिष्कार कर दिया।


किसानों ने हुडा के अधिकारियों को अवार्ड न लेने के बारे में लिखित बयान भी दिए। इसके बाद अधिकारी प्रस्तावित जमीन पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे तो वहां किसानों ने उन्हे अपनी जमीन में नहीं घुसने दिया।

किसानों ने कहा कि जब तक उन्हें लोकसभा में पास हुए बिल के अनुसार भुगतान नहीं दिया जाएगा वे अपनी जमीन पर किसी को नहीं आने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed