फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmer returning from Tikri border died  

हरियाणा : तीन और किसानों की जान गई, एक की हार्ट अटैक तो दो की हादसे में हुई मौत

Wed, 27 Jan 2021 02:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Jan 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
Farmer returning from Tikri border died  
किसान शमशेर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर यात्रा में भाग लेकर दिल्ली से लौटे किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। 42 वर्षीय किसान शमशेर सिंह तबीयत खराब होने पर मंगलवार रात गांव लौटे थे। तभी परिजन उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। यहां के हायर सेंटर में चिकित्सकों ने बुधवार सुबह शमशेर को मृत घोषित कर दिया। दोपहर पार्थिव शरीर पर किसान यूनियन का बैनर लगाकर अंतिम यात्रा निकाली गई। इसके बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव समैण निवासी शमशेर सिंह 23 जनवरी को टिकरी बॉर्डर पर गए थे। वह तीन दिन से धरने पर ही थे। गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर यात्रा में भाग लेने के बाद दिल्ली से जब वह वापस धरनास्थल पर लौटे तो उनकी तबीयत खराब हो गई और खुद ही घर लौट गए। परिजनों को तबीयत के बारे में बताया तो परिजन नागरिक अस्पताल लेकर गए। हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दो एकड़ जमीन पर खेतीबाड़ी करते थे शमशेर
मृतक शमशेर के तीन भाई हैं। शमशेर विवाहित थे, उनके दो बच्चे हैं। रमेश जांडली ने बताया कि उनके बहनोई शमशेर गांव में ही करीब दो एकड़ जमीन पर खेतीबाड़ी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने कहा- शहीद हुए हैं शमशेर सिंह

मृतक किसान के भतीजे करण सिंह ने बताया कि उनके चाचा शमशेर सिंह दिल्ली में ट्रैक्टर यात्रा में भाग लेने के लिए गए थे। टीकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन के दौरान वे शहीद हुए हैं। सरकार को किसानों की मांगों को मानते हुए तीनों कानूनों को रद्द करना चाहिए ताकि हर किसान अपने घर सही सलामत वापस आ सके।


ट्रैक्टर से गिरकर करनाल के किसान की मौत
दिल्ली में हुई ट्रैक्टर परेड से लौट रहे मानपुरा निवासी बुजुर्ग किसान की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। बुधवार को गांव में शव पहुंचने पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। किसान प्रेम सिंह (65) के बेटे धर्मपाल ने बताया कि उसके पिता करीब 10 दिन पहले गांव के राजपाल, जयबीर व राजिंद्र के साथ ट्रैक्टर ट्राली में दिल्ली गए थे।

ट्रैक्टर परेड के बाद धरनास्थल पर आते समय दिल्ली में टिकरी लालबत्ती के समीप वह ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गए। पीछे आ रहे जानकार ने पिता को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान प्रेम के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा धर्मपाल विवाहित और छोटा बेटा संदीप अविवाहित है।

कैथल के किसान की सड़क हादसे में मौत

कुंडली स्थित किसान आंदोलन में शामिल होकर लौट रहा युवा किसान गांव बिचपड़ी के निकट ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। कैथल में गांव पाई निवासी अजय (19) कुंडली में किसानों के धरने में शामिल होने गया था। 

बुधवार शाम को वह अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर गांव लौट रहा था। अजय ट्रैक्टर की बराबर वाली सीट पर बैठा था। गांव बिचपड़ी के निकट अचानक अजय ट्रैक्टर की सीट से गिर गया और उसके ऊपर से ट्राली गुजर गई। साथी उसे गोहाना के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं गोहाना-खरखौदा मार्ग स्थित गांव बिलबिलान के निकट किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे एक ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर सवार हिसार निवासी धर्मबीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed