फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   young man wants to marry with kajal

काजल से शादी करना चाहता था युवक

Tue, 15 Oct 2013 10:35 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Tue, 15 Oct 2013 10:35 PM IST
विज्ञापन
young man wants to marry with kajal

भीकम कॉलोनी में सोमवार को महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में सामने आया है कि अज्जू तीन बच्चों की मां काजल से शादी करना चाहता था, लेकिन वह इनकार कर रही थी। इससे गुस्साए अज्जू ने पहले काजल को पिस्तौल से गोली मारी। उसके बाद खुद को मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। बल्लभगढ़ की रघुबीर कॉॅलोनी में रहने वाले रामचंद्र ने थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस को बताया कि उसने अपनी लड़की काजल उर्फ कंचन की शादी करीब 7-8 साल पहले यूपी जिला अलीगढ़ के गांव देरा निवासी बिशंभर के साथ की थी। उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


वह भीकम कॉलोनी की गली नंबर-12 में दशरथ शर्मा के यहां किराए पर मकान लेकर परिवार के साथ रह रही थी। उन्होंने बताया कि उसकी लड़की की इससे पहले लखी सराय में शादी हुई थी। पहली शादी से 11 वर्षीय एक लड़की है। जो अब भी काजल के ही साथ रहती थी। उनके मुताबिक, धेवती ने उनके पास सोमवार शाम करीब 6 बजे आकर बताया कि अज्जू अंकल ने मां काजल को गोली मार दी। ये सुनकर रामचंद्र काजल के घर भीकम कॉलोनी पहुंचे। कमरे में झांककर देखा तो काजल व अज्जू उर्फ अजय निवासी तिरखा कॉलोनी दोनों मृत हालत में फर्र्श पर खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अज्जू भी मूल रूप से अलीगढ़ का ही रहने वाला था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक अज्जू उर्फ अजय का पहले से काजल के पास आना-जाना था। वह काजल पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन काजल शादी करने से इनकार कर रही थी।


माना जा रहा है कि इसी कारण अज्जू ने काजल को गोली मार दी। मृतक अज्जू के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस की जांच अभी जारी है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि अज्जू के पास पिस्तौल कहां से आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed