{"_id":"fc986fbd051c8f0eee3dce8ed5357867","slug":"woman-special-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 04 Nov 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई दूज पर मंगलवार को बहनों को भीड़भाड़ से बचाने के लिए रेलवे एवं रोडवेज ने विशेष इंतजाम किए हैं। रोडवेज लांग रूटों पर 30 अतिरिक्त बसें चला रहा है तो रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
भाईदूज स्पेशल यह ट्रेन 5 नवंबर को निजामुद्दीन स्टेशन से पलवल तक चलेगी। निजामुद्दीन से चल कर यह फरीदाबाद ओल्ड स्टेशन पर सुबह 11:46 पर पहुंचेगी और दो मिनट बाद प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार दोपहर को पलवल से निजामुद्दीन के लिए चलेगी, जो ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर 2:36 पर पहुंचेगी। इस बात की जानकारी रेलवे प्रशासन ने दी है। महिलाओं को भीड़भाड़ से राहत दिलाने के लिए यह ट्रेन चलाई गई है। इसके अलावा एक ट्रेन लेडिज स्पेशल है।
विज्ञापन
उधर, रोडवेज ने आम दिनों की तुलना में भाईदूज के लिए 30 अतिरिक्त बसें चलाई हैं। यह सभी लंबे रूट की हैं। ये बसें अलीगढ़, वृंदावन, मथुरा एवं आगरा की ओर जाएंगी। यह सहूलियत तो दी गई है। लेकिन किसी में बहनों के लिए किराया माफ नहीं है।
हां, 60 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं से रोडवेज इस मौके पर आधा किराया लेगा। लांग रूट की ये बसें सुबह 4 बजे से चलेंगी। जबकि दिल्ली के लिए सिटी बसें सुबह 5 बजे से चलेंगी।