{"_id":"8f4d877879611398fd0ecbbddc9852c8","slug":"tributes-paid-to-mahatma-gandhi-and-lal-bahadur-shastri-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए बापू, शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए बापू, शास्त्री
फरीदाबाद
Updated Thu, 03 Oct 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की कई संस्थाओं ने बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस मनाया। मुख्य कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के राजीव चौक स्थित कार्यालय पर हुआ।
विज्ञापन
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख राष्ट्रपिता व लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीआर ओझा ने कहा कि राष्ट्र के स्वाधीनता आंदोलन का नेतृव करने और विदेशी शासन से मुक्ति दिलाने के लिए सारा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का कृतज्ञ है।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक आनंद कौशिक, भूमि सुधार निगम के चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरैशी, सूचना अधिकार कार्यकर्ता ओपी धामा, किसान नेता सत्यवीर डागर, रमेशचंद शर्मा, वासुदेव अरोड़ा, सतीश फागना, मानकचंद भाटिया एवं नारायण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-सात की ओर से शास्त्री पार्क में लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरक्षण विरोधी पार्टी के महामंत्री दीपक गौड़ व उपाध्यक्ष स्वेता द्विवेदी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
इधर, मानव सेवा समिति ने बल्लभगढ़ स्थित मानव विद्या निकेतन स्कूल के बच्चाें को वर्दी व किताबें बांटी। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर, संस्था के अध्यक्ष अरुण बजाज एवं महासचिव कैलाश शर्मा मौजूद थे।
तेरापंथ युवक परिषद की ओर से लाल बहादुर शास्त्री की याद में सेक्टर-11 में रैली निकाली गई।
इस मौके पर बच्चों ने नशामुक्ति का संदेश दिया। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से नहर पार ओमेक्स हाइट्स में लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 100 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
कार्यक्रम में मंच के दिल्ली प्रांत अध्यक्ष पवन गुप्ता, संजीव जैन, कमल गुप्ता एवं मनमोहन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। तिकोना पार्क स्थित श्रीराम जी सेवा संस्था की ओर से भी दोनों महापुरुषों की जयंती पर हवन का आयोजन किया गया।