फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ramlila in faridabad

...पर मेरे राम को आंखों से दूर मत कर

Mon, 07 Oct 2013 07:06 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 07 Oct 2013 07:06 PM IST
विज्ञापन
ramlila in faridabad

सेक्टर-15 की रामलीला में रविवार रात राजा दशरथ- कैकेयी संवाद एवं राम वनवास घोषणा के प्रसंगों का मंचन किया गया। मंच पर राजा दशरथ का दरबार सज रहा होता है।

विज्ञापन


राजा दशरथ राम को गद्दी पर बैठाने की घोषणा करते हैं। फिर मंथरा रानी कैकेयी को राजा दशरथ द्वारा दिए गए दो वर मांगने की बात याद दिलाती है। मंथरा की बातों में आकर कैकेयी राम को राजगद्दी देने के प्रस्ताव से नाराज होकर कोप भवन में जाती है।
विज्ञापन


राजा दशरथ उससे पूछते हैं कि आखिर खुशी की घड़ी में कोपभवन में नाराज होकर बैठने का क्या मतलब। इसके बाद वह राजा दशरथ से श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास एवं भरत को राजगद्दी देने की मांग करती है। दशरथ कहते हैं कि ‘ऐ पापिन ऐसा करने से मेरे वंश का नाश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तू भरत को राजा बना दे पर मेरे राम को आंखों से दूर मत कर’। लेकिन हठी रानी कैकेयी राम को वनवास भिजवाने की घोषणा करवा देती है। इसके बाद राजा दशरथ वियोग में डूब जाते हैं।


राजा दशरथ की हालत देखकर उनके मंत्री सुमंत रो पड़ते हैं। सीताजी एवं लक्ष्मण भी श्रीराम के साथ वन जाने की जिद करते हैं। रितेश कुमार ने श्रीराम, तान्या भाटिया ने सीता, अनिल चावला ने लक्ष्मण, अनिता गुप्ता ने मंथरा, अंबिका पुंज ने कैकेयी एवं अजय खरबंदा ने राजा दशरथ की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed