फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   private hospital's training

निजी अस्पतालों को प्रशिक्षण देगा बीके

Thu, 03 Oct 2013 11:44 PM IST
फरीदाबाद
फरीदाबाद Updated Thu, 03 Oct 2013 11:44 PM IST
विज्ञापन
private hospital's training

शहर के निजी अस्पतालों द्वारा एक के बाद एक डेंगू मामलों की पुष्टि किए जाने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने इन पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। बीके अस्पताल का स्टाफ निजी अस्पतालों में जाकर डेंगू की जांच और रिपोर्ट तैयार करने के बारे में उन्हें जानकारी देगा। ताकि डेंगू के वास्तविक मरीजों की स्थिति स्पष्ट हो सके।

विज्ञापन


शहर के छह बड़े अस्पतालों को बीके अस्पताल का स्टाफ एक-एक दिन की ट्रेनिंग देगा, जिसमें निजी अस्पतालों को जांच और रिपोर्ट संबंधी सभी जानकारियों के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन


हेल्थ इंस्पेक्टर शमशेर के मुताबिक एलाइजा मशीन में छह-सात घंटे तक डेंगू जांच के लिए खून का नमूना लगाया जाता है, जबकि कुछ निजी अस्पताल दो-तीन घंटे में ही सैंपल को मशीन से हटा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण रिपोर्ट सही नहीं आती। उन्होंने बताया कि विभाग के पास ऐसी कुछ शिकायतें भी आई हैं, जिसमें मरीजों ने बताया कि एक ही समय पर अलग-अलग जांच केंद्रों पर जांच करवाने में रिपोर्ट एक सी नहीं थी।


50 हजार तक प्लेटलेट्स गिरने पर केवल देखरेख
निजी अस्पताल या क्लीनिक प्लेटलेट्स गिरने का भय दिखाकर मरीज को भर्ती नहीं कर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग की डेंगू नियंत्रण को लेकर जारी की गई नई गाइडलाइन के अनुसार, यदि किसी मरीज के 50 हजार तक प्लेटलेट्स हैं, तो उसे अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है। साथ ही मरीज को बाहर से खरीदकर प्लेटलेट्स नहीं चढ़ाए जाएंगे। सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र ने बताया कि निजी अस्पताल प्लेटलेट्स की आड़ में पीड़ितों की जेब ढीली न कर पाएं, इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि प्लेटलेट्स 20 हजार तक गिरने पर या इंटरनल ब्लीडिंग होने पर ही मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाए जाने चाहिए। इसके अलावा निजी अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले बुखार के मरीजों के नमूने भी बीके अस्पताल की लैब में भेजने होंगे। यहां से पुष्टि होने के बाद ही किसी मरीज को डेंगू संभावित या पॉजिटिव घोषित किया जाएगा।

डेंगू पाजिटिव मरीजों की संख्या 140 पहुंची

अभी तक जिले में डेंगू संभावित 720 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि डेंगू पॉजिटिव मरीज 140 हो गए हैं। अभी तक सामने आए सभी डेंगू मरीज अधिकांश निजी अस्पतालों से हैं।



बीके अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी डेंगू पॉजिटिव
बीके अस्पताल के एक स्वास्थ्य कर्मी डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। बल्लभगढ़ अस्पताल में एक स्वास्थ्य अधिकारी भी वायरल से ग्रस्त है। जिला डेंगू विभाग के अनुसार दोनों मरीजों के जांच के लिए नमूने नहीं आए हैं, जब तक सैंपलों की जांच नहीं होती। तब तक डेंगू की पुष्टि करना मुश्किल है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को कुछ नए सैंपल सामने आए हैं। जिसके बाद जिले में डेंगू पॉजिटिव की संख्या 840 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed