{"_id":"b41e94382af9755dc2d7e44e4e55c5d3","slug":"people-suffering-from-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से बेहाल रहे लोग, बदहाल रोड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से बेहाल रहे लोग, बदहाल रोड
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Tue, 19 Nov 2013 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की प्रताड़ना के बाद युवक द्वारा आग लगाकर आत्महत्या किए जाने के विरोध में एनएच-तीन मस्जिद चौक पर जाम लगाए बैठे कल्याणपुरी के लोग व मृतक युवक के परिजन पुलिस के सामने झुकने को तैयार नहीं थे। जाम लगा रहे लोग प्रताड़ित करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग पर अडे़ हुए थे। लेकिन पुलिस कोई ठोस आश्वासन न देकर अपनी खामी पर पर्दा डालने के लिए ही प्रयासरत दिखी।
विज्ञापन
बता दें कि एनएच-तीन का मस्जिद चौक काफी व्यस्त चौक है। इस चौक से लोग बड़खल, सूरजकुंड, गुड़गांव की तरफ जाते हैं। गुड़गांव की तरफ से शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों का आना-जाना है। जाम लगने के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। इससे वाहनों को लंबी दूरी तय कर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।
विज्ञापन
सुबह से ही रही परेशानी
सुबह 10.00 बजे जाम लगाया गया। जाम को पार कर जाने वाले लोगों को विरोध भी झेलना पड़ा। इस दौरान थाना एसजीएम नगर, एनआईटी, सारन के अलावा एसीपी रामचंद्र राठी मौके पर मौजूद थे। मृतक के पिता का बयान दर्ज करने के बाद उन्हें दिल्ली शव लाने के लिए भेज दिया गया, लेकिन जाम लगा रहे अन्य लोग मौके से नहीं उठे। वह पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई व परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग पर अडे़ थे। पुलिस अधिकारी बार-बार जाम लगा रहे लोगों के पास तक जाते, लेकिन नतीजा शून्य ही निकलता।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा कार्रवाई का कोई ठोस आश्वासन न मिलने के कारण जाम नहीं खुल सका। इस कारण अधिक परेशानी उठानी पड़ी। जाम खुलवाने में पुलिस प्रशासन की नीति नाकाम रही। दोपहर में जाम का सामना स्कूली बच्चों को भी करना पड़ा। इस रूट से आने-जाने वाली सभी बसों को मौके से उल्टा जाना पड़ा। जिस कारण बच्चे देरी से घर पहुंचे। शाम 4.00 बजे एसडीएम धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था।