{"_id":"753a2ebacddcb76ed40b7b2ad57df048","slug":"patient-of-bk-hospital-caught-in-lift","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीके की खराब लिफ्ट में फंसे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीके की खराब लिफ्ट में फंसे मरीज
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Thu, 17 Oct 2013 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादशाह खान अस्पताल में बृहस्पतिवार को अचानक लिफ्ट खराब हो जाने से मरीजों की सांस अटक गई। मरीजों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लिफ्टमैन ने मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन
दोपहर 12.00 बजे के करीब 11 लोग बीके अस्पताल की लिफ्ट से ऊपरी मंजिल पर जा रहे थे। इसमें बुजुर्ग व छोटे बच्चे भी शामिल थे। अचानक लिफ्ट पहली व दूसरी मंजिल के बीच में ही रुक गई।
विज्ञापन
बच्चे व बुजुर्ग घबराकर शोर मचाने लगे। शोर सुनकर लिफ्टमैन ने पहले लिफ्ट को सही करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता न मिलने पर थोड़ा सा रास्ता देखकर लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
पीएमओ डॉ एमएम शर्मा ने कहा कि लिफ्ट की समय-समय पर मरम्मत कराई जाती है। फिर भी कई बार तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट अचानक बंद हो जाती है। इसलिए लिफ्टमैन को हमेशा लिफ्ट के पास रहने का निर्देश दिया गया है।