{"_id":"88bebe01805442cf812b24669db29719","slug":"one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की ठगी के आरोपी को दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की ठगी के आरोपी को दबोचा
फरीदाबाद
Updated Mon, 30 Sep 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सेक्टर-55 क्षेत्र में पांच लाख रुपये उधार लेकर फरार हुए आरोपी को लोगों ने सोमवार को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। सेक्टर-55 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने करीब छह महीने पहले अपने पड़ोसी के पास सोने के जेवरात गिरवी रखकर करीब 3.75 लाख रुपये दो फीसदी ब्याज पर लिए थे।
विज्ञापन
इसके साथ ही उसने दूसरे व्यक्ति से 52 हजार, तीसरे से 30 हजार व चौथे से 42 हजार रुपये उधार ले लिए थे। बताया गया कि रकम लेने के बाद आरोपी गायब हो गया। जब लोगों ने उसके द्वारा दिए गए जेवरातों को चेक कराया तो वह नकली निकले। सोमवार को लोगों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन