फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   MDU will provide photocopy of answer sheet

अब एमडीयू देगा उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी

Sat, 19 Oct 2013 08:20 PM IST
कुंदन तिवारी/फरीदाबाद
कुंदन तिवारी/फरीदाबाद Updated Sat, 19 Oct 2013 08:20 PM IST
विज्ञापन
MDU will provide photocopy of answer sheet

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तर्ज पर अब महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) भी विद्यार्थियों को उत्तर-पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी उपलब्ध कराएगा। यह फैसला एमडीयू प्रशासन ने छात्रों में यूनिवर्सिटी की लगातार गिरती साख को बचाने के लिए लिया है।

विज्ञापन


विभिन्न कॉलेजों के छात्रों की ओर से एमडीयू प्रशासन पर आरोप लग रहे थे कि परीक्षाओं के बाद उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्याकंन सही तरीके से नहीं हो है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को किसी विषय विशेष में लगातार जीरो अंक मिलने की समस्या आ रही थी। इस मामले पर कुछ छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को कोर्ट तक भी घसीटा था।
विज्ञापन


ऐसे में पिछले दिनों यूनिवर्सिटी की एग्जिक्यूटिव काउंसिल (ईसी) ने इस मामले को जड़ से समाप्त करने के लिए ‘सप्लाई ऑफ कॉपी ऑफ आंसर सीट-2013’ नाम से नए नियम को मंजूरी प्रदान कर दी। जिसे इसी मौजूदा शैक्षिक सत्र से लागू भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए नियम में विद्यार्थी परीक्षा परिणाम जारी होने के 30 दिन के भीतर उत्तर-पुस्तिका की फोटो कॉपी यूनिवर्सिटी से मांग सकता है। प्रत्येक विषय पर विद्यार्थियों को छह सौ रुपये फीस जमा करवानी होगी।

नियम
- फीस कैश काउंटर के अलावा फाइनेंस ऑफीसर एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक के नाम ड्रॉफ्ट बनवाकर भी भेज सकते हैं।
- आवेदन के दस दिन के भीतर विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को उत्तर-पुस्तिका की फोटो कॉपी देगा।
- यदि किसी कारण से यूनिवर्सिटी दस दिन में फोटो कॉपी नहीं देती है तो उसे वजह बतानी होगी। यह भी बताना होगा कि कितने दिन में मिल जाएगी।

एमडीयू का यह कदम सराहनीय है, क्योंकि काफी समय से नंबरों को लेकर एमडीयू विवादों में है। विद्यार्थी बार-बार दोबारा मूल्यांकन के लिए आग्रह करते थे। जिस पर उसे जवाब देते नहीं बन रहा था। नई व्यवस्था से पारदर्शिता आएंगी।’

-प्रोफेसर सुभाष सपरा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, हरियाणा राजकीय कॉलेज टीचर एसोसिएशन

‘उत्तर-पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने का अधिकार केवल विद्यार्थियों को दिया गया है। कॉलेज प्रशासन व अन्य किसी को आवेदन का अधिकार नहीं है। फोटो कॉपी मांगने वाले विद्यार्थी दोबारा मूल्यांकन की मांग नहीं कर सकेंगे।’
-बीएस संधू, परीक्षा नियंत्रक, महार्षि दयांनद विश्वविद्यालय, रोहतक

विवादों से एमडीयू का यूं जुड़ा नाता
- 2012: पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों के बीकॉम अंतिम वर्ष में इनकम टैक्स विषय में जीरो अंक आए।
- 2012: राजकीय महिला कॉलेज में भी बीकॉम के पांचवें सेमेस्टर में कई छात्राओं को जीरो अंक मिले।
- 2013: केएल मेहता कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं को बीए एवं बीकॉम के कई विषयों में जीरो अंक मिले।
- 2013: अग्रवाल कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष के सैकड़ों विद्यार्थियों को हिंदी व अंग्रेजी में जीरो अंक मिले।
(इन सभी मामलों में छात्र-छात्राआें ने एमडीयू के खिलाफ आंदोलन किया)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed