फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   lingyaz university teacher killed self

लिंग्याज यूनिवर्सिटी की शिक्षिका ने फांसी लगाई

Sat, 05 Oct 2013 07:50 PM IST
फरीदाबाद
फरीदाबाद Updated Sat, 05 Oct 2013 07:50 PM IST
विज्ञापन
lingyaz university teacher killed self

सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में लिंग्याज डीम्ड यूनिवर्सिटी की एक शिक्षिका ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।  

विज्ञापन


अशोका एन्क्लेव में रहने वाली सविता (29 वर्ष) का पति से दो साल पहले तलाक हो गया था। वह नहर पार स्थित लिंग्याज डीम्ड यूनिवर्सिटी में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। पुलिस के अनुसार घर में सुनीता अकेले रहती थी।
विज्ञापन


तलाक के बाद से ही वह मानसिक तनाव में रहने लगी थी। शनिवार सुबह जब सविता अपने घर से यूनिवर्सिटी जाने के लिए बाहर नहीं निकली तो बगल में रहने वालों को शक हुआ। उन्होंने जब सविता के कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटकता मिला। यह देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सराय ख्वाजा पुलिस के मुताबिक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसलिए आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन अभी तक की जांच में मानसिक तनाव की बात सामने निकलकर आ रही है। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मृतका के गुड़गांव में रहने वाले परिजनों को दे दी गई है।
       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed