{"_id":"d891875e104143899182587b4c9c193c","slug":"killed-the-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंटों से पीट-पीट कर युवक को मार डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंटों से पीट-पीट कर युवक को मार डाला
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Thu, 17 Oct 2013 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसों के लेन-देन को लेकर बुधवार रात गांव गोठड़ा मोहब्बताबाद के पंचायत भवन में एक युवक के मुंह व सिर पर ईंटों से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव गोठड़ा मोहब्बताबाद निवासी सूरजपाल ने बताया कि उसका छोटा भाई चंदर (35) बेलदारी करता था। गांव के ही निवासी अर्जन के पास पिछले दो-तीन साल से उसका साला ग्रेटर नोएडा के गांव दादूपुर निवासी रघुराज भी रहता है। उसके भाई चंदर ने रघुराज से 2200 रुपये उधार ले रखे थे। बुधवार देर शाम रघुराज उनके घर पर आया और चंदर से अपने पैसे मांगने लगा।
विज्ञापन
जब चंदर ने असमर्थता जताई तो वह उसका कॉलर पकड़कर अपने साथ यह कहते हुए ले गया कि आज वह पैसे वसूल करके रहेगा। बताया जा रहा है कि रघुराज चंदर को उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पंचायत भवन पर ले गया। वहां उसने पहले चंदर को शराब पिलाई और खुद भी पी। जब चंदर नशे में हो गया तो रात करीब 10 बजे उस पर ईट से वार शुरू कर दिए।
विज्ञापन
इंदर के सिर, मुंह पर काफी चोट मारी। यहां तक कि ईंट लगने से उसके कई दांत भी मौके पर ही टूटकर गिर गए। गांव के ही प्रदीप नामक ने फोन से घटना की सूचना तुरंत चंदर के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे बीके अस्पताल पहुंचाया।
यहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही चंदर की मौत हो गई। थाना सेक्टर-55 पुलिस के प्रभारी सैफूद्दीन ने बताया कि सूरजपाल के बयान पर आरोपी रघुराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।