फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   insurence of ramleela

रामलीला कलाकारों का बीमा कराया

Sun, 29 Sep 2013 11:24 PM IST
जितेंद्र राठी
जितेंद्र राठी Updated Sun, 29 Sep 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
insurence of ramleela

एनएच-दो स्थित जागृति रामलीला कमेटी में काम करने वाले सभी कलाकारों और मंच का करीब 30 लाख रुपये का संयुक्त बीमा कराया गया है।

विज्ञापन


कमेटी के संरक्षक मोहन सिंह भाटिया के मुताबिक, यह पहली बार होगा जब रामलीला के मंच पर काम करने वाले कलाकारों का बीमा हुआ है। सुरक्षा के सभी बंदोबस्त हैं, फिर भी हादसे को ध्यान में रखते हुए कमेटी ने यह निर्णय लिया है। मंच पर आग के सभी दृश्य आर्टिफिशियल होंगे। यह मंच को आग से बचाए रखने के लिए किया गया है।
विज्ञापन


उधर, एनएच-दो ई रामायण पार्क में शनिवार शाम से नारद मोह के साथ रामलीला की शुरुआत हुई। रामलीला समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता पीर जगन्नाथ व पूर्व मंत्री एसी चौधरी ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में मेयर अशोक अरोड़ा मौजूद थे। पीर जगन्नाथ व एसी चौधरी ने कहा कि रामलीला का मंचन करने से जहां समाज को एक नया संदेश मिलता है, वहीं इस तरह के मंचन करने से धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ती है।

मीडिया प्रभारी योगेश भाटिया ने बताया कि 30 सितंबर को रामजन्म, ताड़का वध, एक अक्तूबर को सीता स्वयंवर, दो को सीता स्वयंवर (बन्नूवाली भाषा में), तीन को राम वनवास का मंचन होगा।


सभी कलाकारों का अपना निजी बीमा है। फिर भी कलाकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कमेटी के पदाधिकारियों से इस बारे में चर्चा की जाएगी। अच्छी पहल है।
-राकेश आहूजा, प्रधान, श्रद्धा रामलीला कमेटी, सेक्टर-15

कलाकारों की सुरक्षा का जिम्मा कमेटी का कर्तव्य है। किसी भी हादसे को ध्यान में रखते हुए कलाकारों का सुरक्षा बीमा होना जरूरी है। सोमवार को कमेटी के सामने इस बात को रखकर कलाकारों का बीमा कराने का प्रयास किया जाएगा।
-टेकचंद सैनी, महासचिव, श्री अजरौंदा रामलीला कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed