फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   huda employees protest

हुडा कर्मचारियों का प्रदर्शन

Mon, 07 Oct 2013 06:43 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 07 Oct 2013 06:43 PM IST
विज्ञापन
huda employees protest

हुडा सेक्टरों में बनने वाले प्लॉटों में कर्मचारियों ने पांच फीसदी कोटा लागू करने की मांग की है। मांग पर अमल नहीं होने पर कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाने की धमकी दी है।

विज्ञापन


सेक्टर-12 स्थित हुडा कार्यालय पर सोमवार को हुडा कर्मचारी संगठन, हुडा वर्कर्स यूनियन 550, हुडा जनस्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन 1266 के कर्मचारी एकत्र हुए और उन्होंने कार्यालय परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने पंचकूला से आए 11 हुडा कर्मचारी संगठनों के चेयरमैन आरके नागर के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


नागर ने बताया कि सरकार व अधिकारी इतने मगरूर हो चुके हैं कि पिछले दो माह से पूरे प्रदेश में 11 श्रमिक संगठन एकजुट होकर प्रतिदिन हुडा कार्यालय से लेकर हुडा मुख्यालय तक प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि 17 सितंबर से मुख्यालय पर कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर रखी है। लेकिन कर्मचारियों की मांग पर अमल करना तो दूर की बात है, बातचीत तक के लिए नहीं बुलाया गया है।


सर्कल प्रधान खुर्शीद और रिसाल सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि उन्हें हुडा सेक्टरों में काटे जाने वाले प्लॉटों में पांच फीसदी कोटा अलॉट किया जाए, जिससे कर्मचारियों के परिवार वालों के पास सेक्टरों में रहने के लिए मकान उपलब्ध हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed