{"_id":"b45f513b6149a6c9117cd6434b8fa75c","slug":"haryana-rent-control-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा रेंट कंट्रोल एक्ट में संशोधन करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा रेंट कंट्रोल एक्ट में संशोधन करने की तैयारी
राहुल श्याम/फरीदाबाद
Updated Sat, 19 Oct 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में घरों से दूर किराए पर रहने वाले लोगों की बड़ी संख्या है, पर किराए के रूप में इन्हें कितनी रकम चुकानी है, यह तय नहीं है। बिजली का बिल और पानी का चार्ज मिलाकर इन्हें अच्छी-खासी रकम किराए के रूप में खर्च करनी होती है।
विज्ञापन
जल्द ही प्रदेश सरकार ‘हरियाणा रेंट कंट्रोल एक्ट’ में संशोधन करने जा रही है, जिसमें किरायेदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए नियमों-शर्तों में जरूरी बदलाव किए जाएंगे। इससे मकान मालिकों को भी किराएदारों की मनमानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के विशेष सचिव की ओर से मिले निर्देशों के बाद नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए एक कमेटी गठित की है। इसमें मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को रखा गया है।
विज्ञापन
नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक , शहर में 2.5 लाख मकान हैं। 80 से 90 हजार मकानों में किरायेदार हैं। उप महापौर राजेंद्र भामला ने बताया कि 27 जुलाई को प्रदेश सरकार ने रेंट कंट्रोल एक्ट में बदलाव का फैसला लिया था। इस बारे में निगम से सुझाव व विचार मांगे गए हैं।
जल्द ही नगर निगम शहर की आम जनता, आरडब्ल्यूए, सामाजिक संगठनों, निगम पार्षदों, किरायेदार एसोसिएशन और कानून के जानकारों से सुझाव लेगा। भामला के मुताबिक, निगम प्रशासन चाहता है कि एक्ट में किसी भी पक्षके साथ अन्याय न हो। किराएदार व मकान मालिक दोनों के हितों का ध्यान रखा जाए। उधर, रेंट कंट्रोल एक्ट में बदलाव के फै सले का किरायेदार एसोसिएशन के प्रधान जगन सिंह शाह ने स्वागत किया है।
क्या होगा बदलाव
संभावना जताई जा रही है कि एक्ट में क्षेत्र और कॉलोनी के अनुसार किराया निर्धारित किया जाएगा। साथ ही बिजली, पानी की दरों को भी तय किया जा सकता है, ताकि मकान मालिक उनसे मनमानी कीमत न वसूल सकें।