फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fever patient died in bk hospital

बीके अस्पताल में बुखार पीड़ित मरीज की मौत

Sat, 19 Oct 2013 10:41 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 19 Oct 2013 10:41 PM IST
विज्ञापन
fever patient died in bk hospital

बीके अस्पताल में शुक्रवार रात एक बुखार पीड़ित मरीज की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण मरीज की जान गई है।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने तीन नंबर चौकी पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने डॉक्टरों की शिकायत सिविल सर्जन और पीएमओ को दी है। लकड़पुर निवासी अजीत ने बताया कि उनके पिता जगदीश को पांच दिन से बुखार था। शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ी तो वह सुबह 7:00 बजे लेकर बीके अस्पताल आ गया।
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने जगदीश को देखा और मेडिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया। अजीत का आरोप है कि इसके बाद किसी ने उनकी सुध नहीं ली। दोपहर बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्होंने इमरजेंसी में बैठे डॉक्टर से संपर्क किया। डॉक्टर ने यह कहकर टाल दिया कि थोड़ी देर में मरीज ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत के मुताबिक, डॉक्टरों को लगातार जानकारी देने के बाद भी वे उनके पिता को देखने नहीं आए। रात करीब 9:00 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। पीएमओ के मामले की जांच का आश्वासन देने के बाद परिजन शांत हुए।


पीएमओ डॉ. एमएम शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जंाच कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया है। जिस भी डॉक्टर की लापरवाही पाई गई, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed