फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   e-tendering in hand of private company

ई-टेंडरिंग का काम निजी कंपनी को सौंपा

Fri, 18 Oct 2013 11:03 PM IST
राहुल श्याम
राहुल श्याम Updated Fri, 18 Oct 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
e-tendering in hand of private company

जनता के पैसे को नगर निगम अधिकारी पानी की तरह बहा रहे हैं। जो काम अधिकारियों को करना चाहिए वे उसे आउटसोर्स कर रहे हैं। इसका बड़ा उदाहरण ई-टेंडरिंग है। जब तक टेंडर का काम मैनुअल था यह सब अधिकारी और कर्मचारी करते थे लेकिन ई-टेंडरिंग होते ही अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए।

विज्ञापन


कायदे से यह काम नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को करना चाहिए लेकिन इसके लिए एक निजी एजेंसी को ठेका दे दिया गया। जबकि सभी बड़े अधिकारियों के पास कंप्यूटर ऑपरेटर भी हैं। अधिकारियों के इस रवैये से जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है। नगर निगम में टेंडर का काम देख रही कंपनी एक टेंडर के लिए 400 रुपये तक फीस लेती है। काम पर आने वाली लागत की 10 फीसदी रकम ठेकेदार से अपने खाते में जमा करवाती है।
विज्ञापन


उसमें से अपनी फीस काटकर बाद में निगम को शेष पैसा वापस करती है। पार्षद यह सवाल उठा रहे हैं कि यह काम अधिकारियों और कर्मचारियों का है तो उसके लिए किसी कंपनी को ठेका क्यों दिया जा रहा है। निजी एजेंसी को अधिकारी अपने वेतन से पैसे देें न कि विकास के लिए एकत्र की गई रकम से।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि उन्हें ई-टेंडरिंग का ज्ञान नहीं है। इसलिए ऐसा करवाना पड़ रहा है।
अब सरकार ने निगम अधिकारियों को ई-टेंडरिंग की ट्रेनिंग देने का फैसला किया है। कार्यकारी अभियंता स्तर के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि पैसे की बर्बादी न हो। शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक की ओर से निगम प्रशासन को इस बारे में निर्देश मिले हैं। अगले 10 दिन में अधिकारियों की जानकारी मांगी गई है, जिससे ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू हो सके। इस बात की पुष्टि निगम आयुक्त कार्यालय ने भी की है।

- अजय सिंह बैंसला सहित कई पार्षद सदन की बैठक में यह मुद्दा उठा चुके हैं। इस बार भी यह मुद्दा उठेगा। पार्षद का कहना है कि जो काम अधिकारियों को करना चाहिए, उसे करने के लिए जनता के पैसे फूंके जा रहे हैं। एक टेंडर में यदि पार्टी नहीं आती है तो निजी कंपनी उसी के लिए दोबारा पैसे लेती है।

- निगम के कार्यकारी अभियंता रमेश बंसल का कहना है कि निगम में ई-टेंडरिंग का काम नैक्स्ट टेंडर प्रा.लि. कंपनी कर रही है। अब अधिकारियों को भी इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी।


‘पहले टेंडर डालने की प्रक्रिया मैनुअल थी, तब ठेकेदार धांधली करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब प्रतियोगिता बढ़ने के कारण हम सस्ते में काम करवा रहे हैं।’
- मुकेश शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed