{"_id":"5579ef06f2ce34c2c4e2f271b88be503","slug":"degree-of-success-can-not-be-accessed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ डिग्री से नहीं हो सकता सफलता का आंकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ डिग्री से नहीं हो सकता सफलता का आंकलन
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Fri, 25 Oct 2013 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई के पूर्व निदेशक जोगिंदर सिंह ने कहा कि सफलता का आंकलन डिग्री से नहीं हो सकता। डिग्री का यह मतलब नहीं है कि आप अच्छे अंक ले आए हैं तो सफल व्यक्ति माने जाएंगे। जिंदगी में सफल होने के लिए अपने लक्ष्य को हासिल करना बहुत जरूरी है। तभी आप असली सफलता पा सकेंगे।
विज्ञापन
वह शुक्रवार को सोहना रोड स्थित दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड रिसर्च में आयोजित एक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने कहा कि ‘वह खुद पढ़ाई में फिसड्डी थे। आज तक किसी भी परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण नहीं हुए लेकिन जिंदगी में सफल रहे। कॅरियर में सफलता अर्जित की।’ युवाओं को टिप्स देते हुए उन्होंने बताया कि सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें। जीवन में क्या करना है? क्या बनना है? इसका लक्ष्य बनाएं।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि लक्ष्य तय होने के बाद समय की अहमियत समझें। समय की कद्र नहीं करेंगे तो समय आपकी भी कद्र नहीं करेगा। जो समय आप बिता रहे हैं उसकी समीक्षा करें। जीवन में टाइम मैनेजमेंट का विशेष योगदान है।
विज्ञापन
जिंदगी में सफल तभी होंगे जब आप अपनी बातें दूसरे तक पहुंचा सकें।
इस मौके पर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एसपी लाल ने बताया कि छात्रों के व्यक्तितत्व विकास के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें हर किसी मशहूर व्यक्ति को बुलाकर सेमिनार के जरिए छात्रों का मनोबल बढ़ाया जाएगा।