{"_id":"139-40040","slug":"Faridabad-40040-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह की गर्भवती थी मृतका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह की गर्भवती थी मृतका
Faridabad
Updated Thu, 15 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। गुरुकुल आश्रम क्षेत्र में मिले अज्ञात युवती के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युवती चार माह की गर्भवती थी। उसकी हत्या किसी तेज धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। हालांकि पुलिस को अभी तक युवती के शव की पहचान करने में सफलता नहीं मिल सकी है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह थाना सूरजकुंड क्षेत्र स्थित गुरुकुल आश्रम के नजदीक करीब 25 वर्षीय एक युवती का शव पड़ा मिला था। बुधवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तीन डॉक्टरों के एक बोर्ड का गठन किया गया। थाना सूरजकुंड प्रभारी सतबीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुृसार मृतका चार माह की गर्भवती थी। उसके पहनावे व स्थिति को देखकर यह नहीं लगता कि वह शादीशुदा है। यह भी संदेह जताया जा रहा है कि लड़की के गर्भवती होने के कारण ही उसकी हत्या की गई होगी।