फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   दुकानदार को पीटा, मंदिर में करेंगे सेवा

दुकानदार को पीटा, मंदिर में करेंगे सेवा

Sat, 09 Mar 2013 05:30 AM IST
Faridabad
Faridabad Updated Sat, 09 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। एक दुकानदार से मारपीट करने के आरोपी गांव पाली निवासी तीन युवकों को व्यापार मंडल ने अनोखी सजा दी है। तीनों पर जुर्माने के साथ तिकोना पार्क स्थित वैष्णो देवी मंदिर और एक नंबर स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में पांच-पांच दिन सेवा करने का फरमान सुनाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ये युवक एक नंबर केएल मेहता मार्ग पर स्थित राजीव खत्री की स्पोर्ट्स की दुकान से बॉल लेने आए थे। आरोप है कि बॉल लेने के बाद जब दुकानदार ने पचास रुपये मांगे, तो तीनों उसे पीटने लगे। व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया के अनुसार, पीड़ित दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस से की, परंतु वहां तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बाद में पीड़ित के परिजनों ने व्यापार मंडल में अपनी शिकायत रखी। इस पर प्रधान भाटिया ने इस शिकायत के आधार पर तीनों युवकों के परिजनों को अपने कार्यालय में बुलवाया। इस मौके पर मंडल के वरिष्ठ उपप्रधान जगन शाह, सह महासचिव गिर्राज दत्त गौड़, कोषाध्यक्ष बसंत कालड़ा सहित पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पीड़ित परिवार की संतुष्टि के अनुसार आरोपी युवकों पर 5,100 रुपये का जुर्माना एवं दोनों मंदिरों में सेवा करने का दंड दिया गया।
यह अनोखी सजा देने के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि वह इस तरह के युवकों के समक्ष कतई न झुकें। यदि इन हालातों में पुलिस प्रशासन से किसी को सहायता नहीं मिलती है, तो वह व्यापार मंडल से बेझिझक संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed