फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सरिया चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार

सरिया चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार

Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
Faridabad
Faridabad Updated Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। नहर पार स्थित ईरा ग्रुप के प्रोजेक्ट से बीपीटीपी के सुरक्षा गार्डों द्वारा सरिया चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में चार आरोपियाें के खिलाफ थाना भूपानी में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव भतौला निवासी संजेश कुमार ने थाना भूपानी पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह नहर पार स्थित ईरा ग्रुप में बाउंसर है। मंगलवार रात वह, रोहित व टोनी के साथ ड्यूटी पर था। रात दो बजे बीपीटीपी के दो गार्ड सोनू व शमशेर तथा दो अन्य गाड़ी (एचआर-99-एलजीडी-9635) में चोरी कर सरिया डाल रहे थे। हम लोगों को आता देख सभी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग खडे़ हुए। ईरा ग्रुप से चार दिन पहले भी सरिया चोरी हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों बीपीटीपी सेक्टर-सात निवासी महाबीर, सतपाल व भारत कालोनी निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य शमशेर की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, एक अन्य मामले में डबुआ कालोनी निवासी मनमोहन लाल की शिकायत पर थाना एसजीएमनगर में दर्ज मामले में बताया गया है कि उसका एनएच-तीन की नेहरू कालोनी में सिलाई सेंटर है। आरोप है कि 18 फरवरी की रात चोर उसके सिलाई सेंटर की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुस आए और सेंटर से पांच सिलाई मशीनें चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed