{"_id":"139-31774","slug":"Faridabad-31774-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दी
Faridabad
Updated Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना एसजीएम नगर क्षेत्र की नेहरू कालोनी में आर्थिक तंगी से परेशान शादीशुदा एक युवक ने अपने ही मकान में बने चौबारे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। भगवान सिंह नेहरू कालोनी की छतरी वाली गली में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका 25 वर्षीय बेटा अनिल शहर में ही एक शीशे की दुकान पर हेल्पर के तौर काम करता था। पुलिस के मुताबिक, उसकी पत्नी अपनी पांच माह की बेटी के साथ अपने मायके गई हुई है। बुधवार को अनिल अपनी ससुराल में पत्नी से मिलने के लिए गया था। शाम आठ बजे वह घर लौट आया और खाना खाने के बाद चौबारे में सोने के लिए चला गया। बृहस्पतिवार सुबह जब उसके परिजन उसे जगाने के लिए पहुंचे तो पाया कि वह चौबारे के अंदर वह फांसी पर लटका हुआ था।
उधर, डबुआ-पाली रोड पर पानी के टैंकर की चपेट में आने से नेहरू कालोनी निवासी 15 वर्षीय प्रसन्नजीत की मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, डबुआ-पाली रोड पर पानी के टैंकर की चपेट में आने से नेहरू कालोनी निवासी 15 वर्षीय प्रसन्नजीत की मौत हो गई।