{"_id":"139-31195","slug":"Faridabad-31195-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामीबियाई भोजन के दीवाने हुए पर्यटक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामीबियाई भोजन के दीवाने हुए पर्यटक
Faridabad
Updated Fri, 08 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेलें में खान-पान के शौकीनाें को नामीबिया का स्टाल काफी भा रहा है। यहां पर लोगाें को उसी समय तैयार किया लजीज व्यंजन परोसा जा रहा है। पर्यटक भी बडे़ चाव से इन लजीज व्यंजनाें का लुत्फ उठा रहे हैं।
नामीबिया के स्टॉल पर शाकाहारी व व मांसाहारी चीजें मौजूद हैं। यहां प्राकृतिक मसालों से व्यंजन तैयार किए जाते हैं। इसकी सुगंध पर्यटकों को स्टॉल तक खींच लाती है। स्टॉल में लिजा और नाबुल अकामा कु क पर्यटकों को व्यंजन बनाकर भी दिखाती हैं। इसे चखने की भी पेशकश करती हैं।
डूंगा फल है मशहूर
भारत में जिस तरह आम को फलों का राजा कहा जाता है। नामीबिया में फलों का राजा डूंगा है। यह फल अनार की तरह होता है। इसकी बीयर तैयार की जाती है। इसके साथ रेड मीट खूब खाया जाता है। शाकाहारी में मक्के की रोटी पसंद की जाती है। सब्जियों में पहाड़ों पर पाई जाने वाले जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
खान-पान से भी है पहचान
अकामा कहती हैं कि दुनिया में नामीबिया मरुस्थल के लिए मशहूर है। यहां विश्व का सबसे पुराना मरुस्थल है। इसके साथ खान-पान भी लोकप्रियता भी अफ्रीकी व यूरोपीय देशों में मशहूर है।
भारतीय व्यंजनों के दीवाने हैं नामीबियाई
लिजा कहती हैं कि भारतीय व्यंजन में मुझे वेज खाना काफी पसंद है। रोटी के तो क्या कहने। यहां की संस्कृति मुझे खूब भाती है। ज्यादातर भारतीय शाकाहारी को प्राथमिकता देते हैं। यहां के मसाले अधिक तीखे होते हैं।