फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   फरीदाबाद से कटेगा पलवल का कनेक्शन

फरीदाबाद से कटेगा पलवल का कनेक्शन

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
Faridabad Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। फरीदाबाद से अब पलवल को बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) ने फरीदाबाद से पलवल के लोड को कम करने के लिए काम करना शुरू कर दिया। इसके तहत पलवल में बंद पड़े दो सब स्टेशनों पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है। इसके अलावा बिजली निगम अधिकारियों द्वारा कई इलाकों का सर्वे किया जा रहा है जहां 66 केवी सब स्टेशनों को बनाया जाएगा। बिजली निगम के अनुसार पलवल के कई इलाके फरीदाबाद के सब स्टेशनों से जुड़े हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम द्वारा तैयार की गई सब स्टेशन निर्माण योजना को मंजूरी मिल गई है। इस श्रृंखला में सबसे पहले पलवल में बंद पड़े सब स्टेशनों पर काम किया जा रहा है। पलवल के सेक्टर-2 और रूंधी 66 केवी सब स्टेशनों के काम को कुछ समय पहले बंद कर दिया गया था। कारण जो कंपनी इन सब स्टेशनों का निर्माण कर रही थी, वह सही सामान नहीं लगा रही थी। जिसके बाद नई कंपनी को सब स्टेशन निर्माण के लिए काम दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल जिले को 38 पावर सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। विद्युत प्रसारण निगम द्वारा सभी स्टेशनों की लोड रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जिन सब स्टेशनों पर पलवल के इलाकों को जोड़ा गया है। उन पर क्षमता से अधिक लोड पड़ रहा है। जिसके कारण फरीदाबाद के कई इलाकाें में बिजली आपूर्ति की स्थिति सही नहीं है। ये समस्या नहर पार व बल्लभगढ़ स्थित कई सब स्टेशनों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचवीपीएनएल एसई एमसी त्यागी ने बताया कि दोनों सब स्टेशनों पर दस दिनों के अंदर काम शुरू किया जाएगा। नई कंपनी को सब स्टेशनों का ठेका दिया गया है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद से पलवल का लोड कम करने के लिए पलवल की ओर ध्यान दिया जा रहा है। पलवल के कई इलाकों का सर्वे शुरू किया जा चुका है। जहां संभवत: 33 या 66 केवी के सब स्टेशनों को बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed