{"_id":"139-27646","slug":"Faridabad-27646-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी हुए नगदी और जेवरात बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी हुए नगदी और जेवरात बरामद
Faridabad
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। बिल्डर के मकान से हीरे और सोने के जेवरात चोरी होने के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पुलिस ने लाखों रुपये का चोरी का माल बरामद किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। इससे पूर्व पुलिस ने इस मामले में बिल्डर के चालक व एक ज्वैलर्स को गिरफ्तार कर काफी हीरे व सोने के जेवरात सहित अन्य सामान बरामद किया था। अदालत ने चालक व ज्वैलर्स को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व सेक्टर-21 ए निवासी बिल्डर प्रमोद के मकान से जेवरात व नगदी चोरी हो गई थी। नवंबर माह में चोरी का मामला उजागर होने पर थाना एनआईटी पुलिस व सीआईए बड़खल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने बिल्डर के चालक जनता कॉलोनी निवासी बॉबी और सेक्टर-14 निवासी ज्वैलर्स संजीव को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर काफी मात्रा में हीरे, सोने के जेवरात बरामद किये थे। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी चालक बॉबी के भाई राजू व उसके दोस्त बुद्ध सिंह को भी गिरफ्तार किया था। दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन