{"_id":"139-27383","slug":"Faridabad-27383-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित क्षेत्र में दो मकान तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित क्षेत्र में दो मकान तोड़े
Faridabad
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद लोग एयरफोर्स स्टेशन के सौ मीटर दायरे में अवैध निर्माण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर निगम और प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को ऐसे दो मकानों को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम ने यहां पर मकान तोड़ने के बाद मकान मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को शिकायत दे दी है।
गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने एयरफोर्स स्टेशन के सौ मीटर के प्रतिबंधित दायरे में निर्माण नहीं करने के आदेश दिए हुए हैं। पिछले दिनों एयरफोर्स अधिकारियों ने नगर निगम से शिकायत की थी कि दो लोग वहां पर मकान बना रहे हैं और निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट संजीव सिंगला, एसडीएम सुशील सारवान, एसडीओ तोड़फोड़ ओपी मोर, एसीपी दलवीर सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। यहां पर तोड़फोड़ दस्ते ने मकान तोड़ना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते वे शांत हो गए। दोनों मकानों को वहां पर ध्वस्त कर दिया गया।
एसडीओ ओपी मोर ने बताया कि इसकी रिपोर्ट पुलिस में भी दर्ज कराई जा रही है। सारन थाने को इसकी शिकायत दे दी गई है।