फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मंत्री और विधायकों के रवैये पर जताया रोष

मंत्री और विधायकों के रवैये पर जताया रोष

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
Faridabad Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम की बैठक में शुक्रवार को ज्यादातर पार्षदों में विधायकों और मंत्रियों के प्रति गुस्सा देखा गया। कुछ पार्षदों ने तो यहां तक कह दिया कि जब काम ही विधायकों और मंत्रियों के हिसाब से होंगे तो नगर निगम बोर्ड की जरूरत ही क्या है।
विज्ञापन

पार्षद सोम मल्होत्रा ने कहा कि पिछले दिनों उनके यहां 32 लाख रुपये की लागत से एक सड़क बनी। उन्हें तो पता तब चला जब वहां के लोग उनके पास यह कहने आए कि सड़क तो बन गई, अब मिट्टी तो उठवा दो। उन्होंने कहा कि आखिर उनकी जानकारी के बगैर यह सड़क कैसे बनी उनकी समझ में नहीं आया है।
विज्ञापन

पार्षद कुलदीप तेवतिया ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में एक सड़क आधी बन गई, लेकिन आधे का काम विधायक ने यह कहते हुए रुकवा दिया कि वहां के लोग रैली में नहीं गए। तेवतिया ने गुस्से में कहा कि अगर विधायक ही इसे चलाएंगे तो निगम की बैठक का ड्रामा बंद करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुद्दे पर ज्यादातर पार्षदों का गुस्सा फूटा और उन्होंने कहा कि विधायक और मंत्री पार्षदों के काम में अड़ंगा डाल रहे हैं। उनके हिसाब से काम हो रहे हैं और पार्षदों को पूछा भी नहीं जा रहा। जब विधायक और मंत्रियों के हिसाब से ही काम होने हैं तो पार्षदों की जरूरत ही क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed