{"_id":"139-27352","slug":"Faridabad-27352-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों की सलाह से सुधरेगी गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों की सलाह से सुधरेगी गांवों की बिजली
Faridabad
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। ग्रामीण इलाकाें में बिजली आपूर्ति कैसे बेहतर हो। किन कमियों को दूर किया जाए...आदि मुद्दों को लेकर बिजली निगम पंचायतों से सलाह लेगा। पंचायत अपने यहां बिजली से संबंधित आवश्यक बदलावाें का प्रारूप तैयार कर बिजली निगम कार्यालय में दे सकती हैं।
बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार, गांवों में बिजली वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए किए जाने वाले कार्यों के सर्वे को शुरू कर दिया गया है। शहरी इलाकाें के तर्ज पर ग्रामीण इलाकाें में बिजली आपूर्ति के समय को बढ़ाने व सही वोल्टेज सप्लाई के लिए बिजली वितरण निगम ने पंचायतों से संपर्क करने का निर्णय लिया है। बिजली निगम अधिकारी गंावों में सरपंचों से सलाह करके सर्वे को पूरा करेंगे। सर्वे के बाद जरूरी सामान की सूची प्रबंधन के पास भेजी जाएगी, जिसमें प्रत्येक कार्य का विस्तार से ब्यौरा होगा। जिले के सभी 186 गांवों मे सबमें योजना के तहत काम होना है। बिजली निगम के सीएमडी देवेद्र सिंह ने बताया गया कि इस विशेष अभियान के तहत प्रतिदिन 21 गंावों को कवर किया जाएगा। इसके तहत गठित टीमें महीने में कम से कम 25 दिन कार्य करेंगी।