{"_id":"139-27326","slug":"Faridabad-27326-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीके में चूहों ने कुतर डाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीके में चूहों ने कुतर डाला शव
Faridabad
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। बादशाह खान अस्पताल में जिंदा लोगों की बेकद्री के मामले तो सामने आते रहे हैं, लेकिन बुधवार को यहां मुर्दे की भी बेकद्री का मामला देखा गया। पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मॉर्चरी में रखे गए एक शव को चूहों ने कुतर लिया। शव को चूहों द्वारा कुतरे जाने के बाद मृतक के परिजनों मेें रोष है। परिजनों ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दे दी। अधिकारियों के अनुसार, इस बारे में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
फतेहपुर तगा निवासी 24 वर्षीय तौफीक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद थाना सेक्टर-55 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया था। बुधवार सुबह जब परिजनों ने मॉर्चरी में शव को देखा, तो पेट को चूहों ने कुतरा हुआ था। इससे उनमें रोष व्याप्त हो गया। परिजनों व सरपंच ने इसकी सूचना देने के लिए आला अधिकारियों को संपर्क किया।
इस बारे में अतिरिक्त कार्यकारी सीएमओ डॉ. अरविंद लोहान ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी बुधवार को हुई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को वे मुर्दा घर को स्वयं देखेंगे और भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए कार्रवाई की जाएगी।