{"_id":"139-27324","slug":"Faridabad-27324-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज पर सिटी बसें लगाएंगी अधिक फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज पर सिटी बसें लगाएंगी अधिक फेरे
Faridabad
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। भैया दूज पर रोडवेज ने सिटी बसों के फेरों को बढ़ा दिया है। इसके अलावा रोडवेज द्वारा दिल्ली, गुड़गांव, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ के बसों को बढ़ाया गया है। इन बसों का संचालन सुबह पांच बजे से ही शुरू कर दिया जाएगा। आगरा, मथुरा जैसे इलाकों के लिए बसें बल्लभगढ़ से रात आठ बजे तक मिलेंगी। वहीं एनसीआर इलाकाें के लिए पहले ही समय को बढ़ाया जा चुका है।
दिल्ली परिवहन निगम की तर्ज पर भले ही हरियाणा रोडवेज बृहस्पतिवार को भैया दूज के मौके पर महिलाओं को मुफ्त बस सेवा न दे रहा हो। लेकिन इस दिन महिलाओं को ज्यादा सुविधा देने का प्रयास किया गया है। इसके लिए रोडवेज द्वारा सिटी बस सेवा के तहत इस दिन करीब 110 बसों को चलाने का लक्ष्य विभाग ने तय किया है। वहीं सामान्य बस सेवा के तहत करीब 76 बसों को दिल्ली-गुड़गांव रूट पर चलाया जाएगा।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सिटी बस सेवा के तहत गुड़गांव के लिए 40 बसें, दिल्ली के लिए 36 बसों का संचालन किया जाना है। इस बारे में डयूटी इंस्पेकटर उदय सिंह ने बताया कि सभी रूटों पर बसों के संचालन समय को कम व फ्रिक्वेंसी अधिक रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस सेवा को इसलिए बढ़ाया गया है ताकि यात्रियों को हर दस से 15 मिनट में बस सेवा मिल सके।
विज्ञापन
सिटी बसें आम दिनों में तीन या चार चक्कर लगाती हैं। लेकिन भैया दूज के दिन सभी बसें कम से कम छह चक्कर लगाएंगी।
काउंटर टाइम किया कम
बल्लभगढ़ बस डिपो पर कई लांग रूट की बसें आकर रुकती हैं। डिपो पर काउंटर टाइम के लिए वे कम से कम एक से दो घंटे रुकती भी हैं। लेकिन भैया दूज के दिन जिन लोगाें को दिल्ली तक का सफर करना है या दिल्ली से किसी इलाके के लिए लांग रूट की बस लेनी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए काउंटर टाइम को करीब 20 मिनट का कर दिया गया है।
60 साल की महिला को छूट
ड्यूटी इंस्पेक्टर धर्मबीर ने बताया कि इस दिन के लिए 60 साल से अधिक आयु की महिला की टिकट आधी लगेगी। इसके अलावा किसी प्रकार की मुफ्त सेवा महिलाओं के लिए नहीं है।