{"_id":"139-27323","slug":"Faridabad-27323-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधिए ने लूटे थे 26.5 लाख रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधिए ने लूटे थे 26.5 लाख रुपये
Faridabad
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। चावला कॉलोनी में शुक्रवार को कपड़ा व्यवसायी के घर से साढे़ 26 लाख की लूट के मामले का पटाक्षेप हो गया है। इस हमले में व्यवसायी की पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया था। महिला उसी दिन से अस्पताल में भर्ती थी। बुधवार को महिला ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उनके दुधिए ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
बुधवार को अनिता ने होश में आने के बाद पुलिस को बयान दिया। उसमें बताया गया है कि शुक्रवार को गजेंद्र(दूधिया) अपनी पत्नी के साथ उनके घर आया। अनिता ने दोनों को बिठाकर पानी पिलाया। फिर वह चाय बनाने के लिए रसोई में चली गई। इतने में गजेंद्र ने पीछे से आकर अनिता पर वार कर दिया और अलमारी से पैसे निकालकर दोनों फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, गजेंद्र मूलरूप से उत्तरप्रदेश का निवासी है और यहां पर मिर्जापुर गांव में अपनी डेरी चलाता है।
गौरतलब है कि मूलरूप से गांव मंधावली निवासी विजेन्द्र के घर शुक्रवार को अज्ञात हमलावर घुस आए थे और पत्नी अनिता पर वार कर (40) साढ़े 26 लाख रुपये लूट लिए थे। तब से अनिता गांभीर हालत में एस्कार्टस फोर्टिज अस्पताल में भर्ती है।