{"_id":"139-24523","slug":"Faridabad-24523-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक डिसेबल क्रिकेट सीरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक डिसेबल क्रिकेट सीरीज
Faridabad
Updated Sat, 22 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। 11 अक्तूबर से राजा नाहर सिंह स्टेडियम में होने वाली भारत-पाक डिसेबल क्रिकेट सीरीज को लेकर प्रशासन सजग हो गया है। किसी भी सीरीज में यह पहली बार होगा जब खिलाड़ियाें के अलावा विदेशी दर्शकों के लिए भी ठहरने और भोजन की मुफ्त सुविधा होगी। प्रशासन की तरफ से बाहर से मैच देखने के लिए आने वाले दर्शकाें के ठहरने और उनके खानपान की सुविधा का फ्री इंतजाम किए जाने की योजना बनाई गई है।
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट डिसेबल सीरीज में तीन एक दिवसीय क्रिकेट मैच व एक 20-20 मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान मुंबई के खिलाड़ी गुरुदास राउत संभालेंगे। इससे पहले भारतीय डिसेबल क्रिकेट टीम जून में पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। जहां पर टीम ने पांच मैचों की सीरीज अपने नाम की थी। अक्तूबर में होने वाली दोनो देशाें की सीरीज को लेकर लोगोें में भी उत्साह है। सीरीज का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। पहली बार कोई डिसेबल क्रिकेट सीरीज होगी जिसका लाइव प्रसारण होगा।
प्रशासन के अनुसार डिसेबल क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की पहल जरूरी है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डीआर शर्मा ने बताया कि डीसी की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं कि विदेश से मैच देखने के लिए आने वाले दर्शकों की जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी। उन्हाेेंने बताया कि दर्शकों को ठहराने का इंतजाम हरियाणा टूरिज्म के होटलाें में किया जाएगा। इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। वहीं इंडियन डिसेबल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रवि चौहान ने बताया कि प्रशासन की तरफ से यह पहल सराहनीय है। इस पहल से सामान्य लोग भी डिसेबल क्रिकेट में रुचि लेंगे। जिससे क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
प्रशासन की तरफ से दर्शकाें को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। क्याेंकि यह शहर के सम्मान की बात है।
-बलराज सिंह मोर, उपायुक्त फरीदाबाद।