{"_id":"21568","slug":"Faridabad-21568-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़खल पुल पर बस ने महिला को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़खल पुल पर बस ने महिला को कुचला
Faridabad
Updated Thu, 12 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। बड़खल पुल पर बुधवार सुबह बस ने बाइक सवार एक महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि महिला बाइक समेत काफी दूर तक बस के साथ घिसटती चली गई। इस दुर्घटना में बाइक चला रहा महिला का भाई बाइक से दूर जा गिरा, उसे हल्की चोट आई है। भीड़ ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
शहर के एसजीएम नगर निवासी ब्रह्मदत्त और उसकी पत्नी मिनी(45) हाईवे पर सेक्टर-28 स्थित शाही एक्सपोर्ट में नौकरी करते हैं। बुधवार सुबह मिनी अपने भाई शिवाजी के साथ बाइक से सेक्टर-21सी से बड़खल के रास्ते कंपनी जा रही थी। जब उनकी बाइक बड़खल पुल पर चढ़ रही थी तो पीछे से तेज गति से आ रही किरण ट्रेवल्स की बस ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे शिवाजी तो दूर जा गिरा, लेकिन मिनी बाइक सहित बस के नीचे फंस गई और कुछ दूर तक घिसटती चली गई। पुल पर मौजूद अन्य लोगाें ने शोर मचाकर बस को रुकवाया तथा चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान पुल पर वाहनाें की लंबी लाइन लग गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
दुर्घटना और जाम लगे होने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बस के नीचे फंसे शव को बाहर निकाला। मिनी की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिजन व शाही कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी भी बीके अस्पताल पहुंचीं। परिजनों ने बताया कि मिनी के दो छोटे बच्चे बेटा मनीष व बच्ची चंचल है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर बस कब्जे में ले लिया है।