{"_id":"c5abfb6cb1e55f01434fb63c09f39b6c","slug":"fake-facebook-id-maker-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री की नकली फेसबुक आईडी बनाने वाला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री की नकली फेसबुक आईडी बनाने वाला काबू
चरखी दादरी/ब्यूरो।
Updated Wed, 06 Nov 2013 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सहकारिता एवं आवास मंत्री सतपाल सांगवान की नकली फेसबुक आईडी बनाकर चैटिंग करने के आरोपी को चरखी दादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
उसे बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार करीब एक साल से फेसबुक पर सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान के नाम से आईडी बनी हुई थी।
आईडी के जरिए लोगों से चैटिंग की जा रही थी। जांच करवाने पर आईडी नकली पाई गई थी।
मंत्री सतपाल सांगवान की शिकायत पर पुलिस ने गत वर्ष दो सितंबर को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
जांच करवाने के लिए एक रिपोर्ट यूएसए भेजी गई थी।
एक वर्ष से अधिक की मशक्कत के बाद पुलिस को इस मामले में सफलता हाथ लगी। पुलिस ने कन्हेड़ी निवासी प्रविंद्र नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में प्रविंद्र ने मजाक में आईडी बनाए जाने की बात कही।
आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।