{"_id":"0bd11c499faaff8acc9d0e8bfd611380","slug":"ex-councillor-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पार्षद के साथ हुआ कुछ ऐसा... कि सब रह गए अवाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पार्षद के साथ हुआ कुछ ऐसा... कि सब रह गए अवाक
गोहाना (सोनीपत)/ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2013 09:36 PM IST
विज्ञापन
महमूदपुर रोड स्थित रामनगर में बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने पूर्व नगर पार्षद को गोलियाें से भून डाला। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी यशपाल सिंह खटाना और शहर थाना प्रभारी जसवंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना रेलवे की सीमा में होने के कारण मामले से राजकीय रेलवे पुलिस पानीपत को अवगत करवाया गया। पुलिस ने पूर्व पार्षद के भतीजे मोहन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूर्व नगर पार्षद रामपाल महमूदपुर रोड स्थित रामनगर में केबल संचालन और प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। बुधवार रात एक फोन आने के बाद रामपाल बाइक लेकर घर से चले गए। घर से कुछ दूरी पर गोहाना-पानीपत रेल लाइन के पास अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देकर हमलावर उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया।
सूचना के बाद डीएसपी यशपाल खटाना व शहर थाना प्रभारी जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे। घटना रेलवे क्षेत्र में होने के कारण उन्होंने राजकीय रेलवे पुलिस पानीपत को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।