{"_id":"618f5e2c4ce02b55c42c096b","slug":"epidemic-alert-extended-till-november-28-safe-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 28 नवंबर तक बढ़ा महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा, पर पूरी क्षमता से खुलेंगे सिनेमा-होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: 28 नवंबर तक बढ़ा महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा, पर पूरी क्षमता से खुलेंगे सिनेमा-होटल
Sat, 13 Nov 2021 12:13 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:13 PM IST
सार
हरियाणा में कोरोना के बीच महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को 28 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। अब योजनाबद्ध तरीके से ही संस्थान खुलेंगे। हालांकि सिनेमा, होटल आदि पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। लेकिन कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
विस्तार
हरियाणा सरकार ने 28 नवंबर तक महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को बढ़ा दिया है। अब आवासीय विश्वविद्यालयों को योजनाबद्ध तरीके से खोलने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि कोविड मानकों का पूरी तरह पालन करना होगा। पूरे स्टाफ व विद्यार्थियों का टीकाकरण जरूरी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा के माननीयों पर लंबित आपराधिक मामलों के निपटारे के प्रयास से हाईकोर्ट नाराज
विज्ञापन
इसके अलावा रेस्तरां, बार, जिम, स्पा, होटल, मॉल, क्लब हाउस, सिनेमा हॉल पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन विजय वर्धन ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किए।
विज्ञापन