Haryana: 'अधिकारियों की लाइन काट दूंगा... फील्ड का आदमी हूं', औचक निरीक्षण में बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज
बिजली मंत्री अनिल विज अचानक बिजली शिकायत केंद्र पहुंचे। उपभोक्ता की 24 घंटे बाद भी शिकायत दूर न होने से वह खफा हुए। एसई को हिदायत दी कि अगर 4 घंटे में शिकायत दूर न हो तो जिम्मेदारी अधिकारी से जवाब मांगा जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन और ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रविवार को पावर हाउस चौक स्थित बिजली शिकायत केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पाया कि एक उपभोक्ता की शिकायत पर 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं हुई थी। विज ने एसई मनिंदर कादयान को सख्त लहजे में कहा, मैं फील्ड का आदमी हूं, एसी में बैठने काम करने वाला नहीं। जिम्मेदारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करो, नहीं तो मैं लाइन काट दूंगा। इतना ही नहीं, चार घंटे से अगर कोई शिकायत दूर नहीं होती तो जिम्मेदारी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई कर मुझे रिपोर्ट भेजी जाए।
रविवार को परिवहन एवं बिजली मंत्री माता दरवाजा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में आयोजित हनुमान कथा के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद में पावर हाउस चौक स्थित बिजली शिकायत केंद्र पर पहुंचे। बिजली निगम अधिकारियों के सामने ही उपभोक्ताओं को कॉल करके पूछा कि शिकायतों पर कार्रवाई हुई या नहीं। एक उपभोक्ता ने बताया कि फाल्ट के चलते उसके घर की बिजली सप्लाई एक फरवरी से बंद हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.