{"_id":"f2ffec8d432d0e09772d85c4d9c95cde","slug":"energy-bills-from-e-mail","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों को ई-मेल से मिलेंगे बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों को ई-मेल से मिलेंगे बिजली बिल
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 04 Dec 2013 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम उद्यमियों को जल्द ही ई- मेल से बिजली बिल उपलब्ध कराएगा। बिल की सूचना एसएमएस से भी दी जाएगी। निगम की ओर से ट्रायल करने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उद्यमियों को भारी भरकम बिल भेजे जाने के मुददे पर उद्यमियों का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को बिजली निगम के प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह से मिला।
चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज उद्योग विहार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने अपनी शिकायतों का पिटारा खोला। चैंबर के पदाधिकारी एसएस वर्मा ने बताया कि बिजली निगम भारी भरकम बिल भेज रहा है। जिसमें कई तरह का जुर्माना लगाया गया है। लोड के नाम पर जुर्माना लगा दिया गया है।
विज्ञापन
निगम के नए नियमों की उद्यमियों को जानकारी नहीं मिल पाती है। जबरन उद्यमियों पर भारी जुर्माना थोप दिया जाता है। उद्यमियों को बिल अदा करने के लिए कम से कम 10 दिन का समय मिलना चाहिए। वार्षिक मीटर जांच के नाम पर बिजली निगम की ओर उद्यमियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। इस बारे में उद्यमियों को पूरी हकीकत से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
बिजली निगम के प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह ने उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। सभी को समय पर बिजली बिल उपलब्ध कराए जाएंगे। बिजली बिल की सूचना मेल व एसएमएस से देने के लिए विभाग की ओर से ट्रायल शुरू कर दिया गया है।